👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 108.48 अंक की गिरावट के साथ 85,331.14 अंक पर और एनएसई निफ्टी 60.60 अंक की गिरावट के साथ 26,189.70 के स्तर पर खुला था। देखते ही देखते इसमें और गिरावट आने लगी। सुबह करीब 9:25 बजे तक, सेंसेक्स 311 अंक की गिरावट के साथ 85,128 अंक पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 50 59 अंक फिसलकर 26,190 के लेवल पर ट्रेंड कर रहा था।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयरों में तेजी नजर आई, जबकि ट्रेंट, रिलायंस, इटरनल और एचडीएफसी बैंक के शेयरों गिरावाट रही। हालांकि, शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी पर आज प्रमुख शेयरों में हिंदाल्को, अपोलो हॉस्पिटल्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते देखे गए। इसके विपरित ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और मैक्स हेल्थकेयर के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट लेवल पर कारोबार कर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल इंडेक्स में 1 प्रतिशत और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जबकि एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और मीडिया सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। आईटी सेक्टर में सबसे अधिक कमजोरी देखी गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत तक नीचे चला गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार 5 जनवरी को भी शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट रही। सेंसेक्स 322.39 अंक की गिरावट के साथ 85,439.62 अंक तो एनएसई निफ्टी 78.25 अंक फिसलकर 26,250.30 के लेवल बंद हुआ था।



