मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 17 फरवरी के शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंकों की बढ़त के साथ 83,450.96 पर, जबकि एनएसई निफ्टी 42.65 पॉइंट्स ऊपर जाकर 25,725.40 अंकों पर बंद हुआ। निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से ज़्यादा बढ़ गई, क्योंकि BSE-लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के लगभग ₹468.6 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹470 लाख करोड़ हो गया।
मंगलवार को सेंसेक्स 83,197 के लेवल पर खुला और दिन के आखिर तक ये 0.21 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 83,450 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 25,637 के लेवल पर खुला और दिन के आखिर तक ये 0.17 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 25,725 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान, बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप पिछले सेशन के लगभग 468.6 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 470 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे निवेशकों को एक ही दिन में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के मुनाफे का अनुमान है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
आज के कारोबार में निफ्टी की कंपनियों में सबसे अधिक तेजी अडानी एंटरप्राइजेज में रहीष इसके शेयरों में 2.67 प्रतिशत की बढ़त रही। इसके बाद, आईटीसी में 2.36 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 2.03 प्रतिशत, इंफोसिस में 1.88 प्रतिशत और लार्सन एंड टुब्रो में 1.87 प्रतिशत की बढ़त नजर आई। निफ्टी की कंपनियों में सबसे अधिक नुकसान क्वालिटी वॉल को हुआ जिसमें 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसी तरह हिंडाल्को में 1.92 प्रतिशत, इटरनल में 1.78 प्रतिशत, ट्रेंट में 1.37 और टाटा स्टील में 1.33 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी आईटीसी में रही। इसके अलावा बीईएल, इंफोसिस, एलएनटी और एशियन पेंट के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसके विपरित इटरनल, टाटा स्टील, ट्रेन्ट, रिलायंस इंडस्ट्री और एमएंड एम के शेयर नुकसान में रहे।



