👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 12 जनवरी को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 250 अंक की गिरावट के साथ 83,326 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी करीब 60 अंक फिसलकर 25,622 के आसपास पहुंच गया था।
आज सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 472.77 अंकों की गिरावट के साथ 83,103.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, एनएसई निफ्टी 129.55 पॉइंट गिरकर 25,553.75 के स्तर पर आ गया था। आज के कारोबार में सरकारी कंपनियों और भारी भरकम शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। भेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। बाजार खुलते ही भेल का शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गया। सेक्टोरल लेवल में निफ्टी पर एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हिंदाल्को, एशियन पेंट्स और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों में खरीदारी दिखी, वहीं हेल्थकेयर और एविएशन सेक्टर के शेयरों पर दबाव साफ नजर आया। मैक्स हेल्थकेयर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।



