Ratlam में नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त, ट्राली बैग में ट्रेन से ले जा रही थी मुंबई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में एक नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की गई है। यह महिला ट्रेन ट्रॉली बैग में छुपाकर ड्रग मुंबई ले जा रही थी। यह कार्रवाई रतलाम रेलवे स्टेशन पर की गई है।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। डीआरआई  नेबताया कि नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला अपने सामान में मादक पदार्थ छिपाकर ले जा रही है। सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने गुरुवार को रतलाम जंक्शन पर महिला की पहचान कर उसे रोका और उसके ट्राली बैग की गहन तलाशी ली।

ट्रॉली बैग में छुपा रखी थी

तलाशी के दौरान ट्राली बैग में विशेष रूप से बनाई गई गुप्त कैविटी (मिली। इस कैविटी से भूरे रंग के प्लास्टिक पैकेट में रखा सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ बरामद हुआ। मौके पर फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर यह पदार्थ एम्फेटामाइन पाया गया।डीआरआई ने करीब 2 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त कर लिया। अब जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ का स्रोत क्या था, इसके पीछे कौन-सा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है तथा मुंबई में इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।

गोपनीय सूचना के आधार पर बिछाया जाल

डीआरआई को सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला अपने सामान में मादक पदार्थ छिपाकर ले जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने गुरुवार को रतलाम जंक्शन पर निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध महिला की पहचान कर उसे रोक लिया।

नेटवर्क की तलाश जारी

डीआरआई अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त एम्फेटामाइन का स्रोत क्या था, इसके पीछे कौन-सा अंतरराष्ट्रीय या अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय है और मुंबई में इसकी डिलीवरी किसे की जानी थी। जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।

सिंथेटिक उत्तेजक पदार्थ है एम्फेटामाइन

एम्फेटामाइन एक सिंथेटिक उत्तेजक मादक पदार्थ है, जो सीधे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है। इसका अवैध रूप से नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसकी लत तेजी से लग सकती है। लगातार सेवन से मानसिक विकार, उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी बीमारियां और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।