👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 24 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 116.14 अंक 85,408.70 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई निफ्टी 35.05 अंक गिरकर 26,142.10 अंक पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स और इटर्नल फायदे में रहे। इसके विपरित टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। टॉप गेनर्स में आज मणप्पुरम फाइनेंस, IIFL फाइनेंस और नुवामा वेल्थ ने क्रमशः 6.60 फीसदी, 5.11 फीसदी और 4.72 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस और भारत डायनामिक्स के शेयरों में भी क्रमशः 3.62 फीसदी और 3.37 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। एचएफसीएल, बीएसई लिमिटेड, कोफोर्ज, साईएन्ट और आीईएक्स क्रमशः 3.26 फीसदी, 2.54 फीसदी, 2.32 फीसदी, 2.16 फीसदी और 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। आज एनएसई पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला–जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.65 फीसदी तक टूट गया। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।आज निफ्टी मीडिया, मेटल और रियल्टी जैसे सेक्टर्स बढ़त के साथ बंद हुए, लेकिन निफ्टी एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और पीएसयू बैंक जैसे सेक्टर्स में बिकवाली रही।



