मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 29 दिसंबर को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 345.91 अंकों की गिरावट के साथ 84,695.54 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 100.20 अंकों नीचे जाकर 25,942.10 अंकों पर बंद हुआ।
सोमवार को सेंसेक्स 36.70 अंकों की गिरावट के साथ 85,004.75 अंकों पर और निफ्टी 21.05 अंकों की बढ़त लेकर 26,063.35 अंकों पर खुला था। आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 8 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहे, जबकि 22 कंपनियों के शेयर गिरावट लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 17 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहे, जबकि 33 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 1.83 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में पावरग्रिड, एचसीएल, ट्रेंट, बीईएल, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में गिरावट रही। इसके विपरित एशियन पेंट्स, एटरनल, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी देखी गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले



