👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 10 मार्च को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 800 अंक उछलकर 78,375 के पार खुला, वहीं एनएसई निफ्टी में भी 250 अंकों से ज्यादा की तेजी रही। सुबह 9:15 बजे तक सेंसेक्स 693 अंक की बढ़त के साथ 78,259.91 पर और निफ्टी 190 अंक की तेजी के साथ 24,218.40 पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार के शुरुआती कारोबार में इंडिगो करीब 3.20% की उछाल के साथ टॉप गेनर बनकर उभर। इसके साथ ही एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी खरीदारी दिखी। एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त नजर आई। आईसीआईसीआई और एसबाई के शेयर भी हरे निशान में दिखे। आज के कारोबार में ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सिप्ला, कोल इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट दिखी। ऑयल एंड गैस को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार 9 मार्च को शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। सेंसेक्स 1352.74 अंक प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,566.16 अंक पर वहीं एनएसई निफ्टी 422.40 अंक गिरकर 24,028.05 के लेवल पर बंद हुआ था।



