एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: रिफाइनरी  को उत्पादन बढ़ाने का आदेश

Date:

एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: रिफाइनरी को उत्पादन बढ़ाने का आदेश

मौजूदा भू-राजनीतिक हालात और ईंधन आपूर्ति में आ रही बाधाओं को देखते हुए सरकार ने तेल रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त गैस को घरेलू उपयोग के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने घरों में एलपीजी की आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाज़ारी को रोकने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, आयातित एलपीजी से होने वाली गैर-घरेलू आपूर्ति में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार ने यह भी कहा कि कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए जो एलपीजी बाहर से आ रही है, उसे सबसे पहले उन जगहों पर भेजा जा रहा है जहां इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है, जैसे अस्पताल और शिक्षण संस्थान।

इसके अलावा, अन्य गैर-घरेलू क्षेत्रों में एलपीजी सप्लाई से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई गई है। यह समिति रेस्तरां, होटल और अन्य उद्योगों की ओर से आने वाले अनुरोधों पर फैसला करेगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।