👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran War Update: होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, अमेरिका के 90 हमले, ईरान का पलटवार… क्या फिर मध्य पूर्व में छिड़ने वाली है बड़ी जंग?
- भड़का नया संकट! ट्रंप के आदेश के बाद ईरान पर लगातार दूसरे दिन अमेरिकी हमले,
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- US vs Iran Breaking News: CENTCOM ने जारी किया एयरस्ट्राइक का Video, Donald Trump की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- ‘जल्द दिखेगा अंजाम’
- US-Iran Conflict: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन अटैक के बाद अमेरिका का बड़ा एयरस्ट्राइक, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी | Middle East Breaking News
0:00 left
होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव: ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी — “तेल रोका तो 20 गुना ताकतवर हमला होगा”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल की आवाजाही को बाधित करने की कोशिश की, तो अमेरिका बेहद कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा,
अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल के परिवहन को रोकने के लिए कोई भी कदम उठाता है, तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से 20 गुना ज्यादा ताकतवर हमला करेगा।”
दरअसल, दुनिया के कुल तेल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है, इसलिए यह रास्ता वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माना जाता है।
मौजूदा युद्ध के चलते इस क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही पहले ही काफी कम हो गई है, जिसका असर वैश्विक बाजारों पर दिख रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ट्रंप ने आगे कहा, इसके अलावा हम ईरान के उन लक्ष्यों को भी निशाना बनाएंगे जिन्हें आसानी से तबाह किया जा सकता है। इससे ईरान का दोबारा एक देश के रूप में खड़ा होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। उन पर मौत, आग और कहर बरसेगा। लेकिन मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक राजनीति और ऊर्जा सुरक्षा का केंद्र बन गया है।



