👉 यह भी पढ़ें:
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट की अजीब चाल, सेंसेक्स ऊपर और निफ्टी नीचे
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 30 दिसंबर को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंकों की गिरावट के साथ 84,675.08 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 3.25 अंकों की गिरावट के साथ 25,938.85 के लेवल पर क्लोज हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 12 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में रहे, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। एक कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। इसी तरह निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 28 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की टाटा स्टील के शेयर में सबसे ज्यादा 2.03 प्रतिशत की बढ़त दिखी, जबकि एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स , मारुति सुजुकी, सन फार्मा और बीईएल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इसके विपरित इंफोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, टाइटन, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टीसीएस, एनटीपीसी, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही।



