Prayagraj में राहुल गांधी ने युवाओं को किया संबोधित, कहा-हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

प्रयागराज। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थे। वहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा कहा कि हिंदुस्तान में रोगार के सारे रास्ते बंद।

राहुल गांधी ने कहा कि समस्या ये है कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं। आज दुनिया में आपके मेड इन चाइना, मेड इन बांग्लादेश दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा। इसकी वजह नोटबंदी और जीएसटी को लागू करना है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। सरकारी नौकरी का पेपरलीक हो जाता है।

40 करोड़ युवा भारत की ताकत

राहुल गांधी ने कहा कि आप भारत की ताकत हैं, भारत का गौरव हैं और देश की शक्ति हैं और जब मैं कहता हूं कि आप भारत की ताकत हैं, तो मैं सिर्फ इस भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं भारत के हर नागरिक और हर युवा की बात कर रहा हूं। 40 करोड़ ऊर्जावान युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत। अमेरिका, चीन और रूस कोई भी भारत के युवाओं की संभावना का मुकाबला नहीं कर सकता।

सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं देता

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के पास युवा है और सबसे अधिक डेटा युवाओं के पास है, आपके डेटा के बिना एआई का कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा, ‘इंजीनियरिंग, मेडिकल की पढ़ाई के लिए आपसे पैसा लिया जाता है लेकिन इनके सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं क्योंकि ये सर्टिफिकेट आपको रोजगार नहीं देता। मीडिया में हर जगह एआई की चर्चा हो रही है और हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है, लेकिन मैं एक बात बिल्कुल साफ करना चाहता हूं और आपको यह समझना चाहिए कि आपके डेटा के बिना एआई का कोई मतलब नहीं है। एआई आपके डेटा के आधार पर ही बना है।

150 मेंसे  एक युवा को सरकारी नौकरी

राहुल गांधी ने कहा कि आप पढ़ाई करते हो, लेकिन रोजगार के सारे रास्ते बंद हैं। नोटबंदी जैसे सिस्टम ने मैन्युफैक्चरिंग बंद कर दिया है। धीरे-धीरे मैन्युफैक्चरिंग बंद हो गई। स्टार्टअप इंडिया में छोटे बिजनेस में बैंक आप जैसे छात्रों को एक रुपया नहीं देंगे, जबकि अंबानी-अडानी को लाखों करोड़ रुपये देंगे, लेकिन आपको नहीं है। सरकारी नौकरी में 150 में से एक युवा सरकारी नौकरी पाता है। 14 लाख युवाओं को 10 साल पहले पब्लिक सेक्टर में नौकरी मिलती थी, आज उसको सरकार ने बेच दिया, इसलिए पब्लिक सेक्टर बंद हो गया है। कारपोरेट सेक्टर भी बंद हो गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।