👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Prayagraj में राहुल गांधी ने युवाओं को किया संबोधित, कहा-हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद
- PM Modi : युवाओं पर कुछ ज्यादा ही प्यार बरसा रहे पीएम मोदी, मैसूर में बोले-युवाओं ने भारत को स्टार्टअप का हब बनाया
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
0:00 left
यूक्रेन में पकड़ा गया भारतीय युवक: यूक्रेनी मीडिया का दावा, रूस की ओर से लड़ रहा था युद्ध
यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया कि उनकी सेना ने एक भारतीय युवक को पकड़ लिया है, जो कथित तौर पर रूस की तरफ से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहा था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान 22 वर्षीय मजोती साहिल मोहम्मद के रूप में हुई है, जो गुजरात के मोरबी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
फिलहाल भारत सरकार ने इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, यूक्रेनी दावे की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कीव स्थित भारतीय दूतावास को अब तक यूक्रेन की ओर से कोई आधिकारिक सूचना या संचार प्राप्त नहीं हुआ है।
यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, मजोती साहिल मोहम्मद पढ़ाई के लिए रूस गया था, लेकिन ड्रग्स से जुड़े एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद उसे रूस में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।



