बांग्लादेश में हिन्दू युवक की भीड़ द्वारा हत्या, प्रियंका गांधी ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बांग्लादेश में हिन्दू युवक की भीड़ द्वारा हत्या, प्रियंका गांधी ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध

बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में एक हिन्दू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने गहरी चिंता जताते हुए भारत सरकार से इस पर संज्ञान लेने की मांग की है।

👉 यह भी पढ़ें:

Bangladesh Protests: बांग्लादेश में हिंदू युवक की मौत पर कांग्रेस सांसद प्रियंका  गांधी ने जताई नाराजगी, कहा - 'भारत सरकार को पड़ोसी देश...' | BANGLADESH ...

प्रियंका गांधी ने इस घटना को मानवता के खिलाफ अपराध बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा बर्बरतापूर्ण हत्या का समाचार अत्यंत चिंताजनक है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी सभ्य समाज में धर्म, जाति या पहचान के आधार पर भेदभाव, हिंसा और हत्या अस्वीकार्य है और यह सीधे तौर पर मानवता के मूल्यों के खिलाफ है।

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिन्दू, ईसाई और बौद्ध अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है, जिस पर भारत सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। साथ ही उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश सरकार के समक्ष अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाए।

इस दिल दहला देने वाली घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि यह वारदात बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिला के दुबालिया पाड़ा इलाके में गुरुवार रात हुई।जहां ईश निंदा के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डालने के बाद उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई। पुलिस ने मृतक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।