बिहार में प्रियंका वाड्रा ने लगाई भाई राहुल की हां में हां, कहा-वोट चोरी से बिहार में सरकार बनाना चाहती है एनडीए

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को बिहार की एक सभा में भाई की हां में हां मिलाई। प्रियंका ने कहा कि एनडीए बिहार में सत्ता हासिल करने के लिए वोट चोरी करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि एसाईआर के माध्यम से लगभग 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं।

प्रियंका वाड्रा ने पश्चिम चंपारण जिले की वाल्मीकि नगर में कहा कि देश में वर्तमान स्थिति ब्रिटिश शासन जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई राहुल ने आज हरियाणा मेंवोट चोरीकी जानकारी दी। जिसका हवाला उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं के आरोपों के संदर्भ में दिया। प्रियंका ने रैली में उपस्थित लोगों से कहा कि एनडीए सब कुछ बर्बाद कर देगी। भविष्य में चुनाव होंगे या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है। आप चुप क्यों हैं? इन्हें सत्ता से बाहर करें।

पीएम मोदी पर भी किया हमला

प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी को लगता है कि राजद नेता और इंडिया ब्लॉक के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव की फोटो कांग्रेस के पोस्टर से गायब होना अपराध, भ्रष्टाचार और युवाओं की शिक्षा को नियंत्रित करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी खुद राजनीतिक रैलियों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने साथ नहीं रखते।

25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज

प्रियंका ने कहा कि अगर इंडिया ब्लॉक को सत्ता मिली तो बिहार के लोगों को 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम हर गरीब परिवार को कम से कम एक सरकारी नौकरी देने की कोशिश करेंगे और विभिन्न विभागों में लाखों रिक्त पद भरेंगे। प्रियंका ने कहा कि सभी उद्योग गुजरात, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी नीयत समझिए। जो लोग जमीन और संसाधन कॉरपोरेट्स को देते हैं, वे कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

One Nation One Election: 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी! JPC चेयरमैन पीपी चौधरी का बड़ा दावा 

One Nation One Election को लेकर देश में बहस के बीच संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद पीपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2029 में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की तैयारी की जा रही है।