👉 यह भी पढ़ें:
- PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?
- 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का संदेश: शहीदों को नमन, विकसित भारत का संकल्प
- राहुल गांधी की विदेश नीति वाली टिप्पणी पर घमासान: राजनाथ सिंह के बयान से गरमाई सियासत
- राहुल गांधी की ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली नकल पर सियासी घमासान, मेलोनी के जिक्र से बढ़ा विवाद
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: PM मोदी ने याद किया बंटवारे का दर्द, बोले—“मुश्किलों को सफलता में बदला”
- International Youth Day 2026: PM Modi ने युवाओं को बताया देश की सबसे बड़ी ताकत, संस्कृत श्लोक से दिया खास संदेश
0:00 left
तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
तालिबान के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तक़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है।
प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री को टैग किया और पूछा,
अगर महिलाओं के अधिकारों को लेकर आपकी सोच सिर्फ चुनावों के बीच दिखावा नहीं है, तो भारत की कुछ सबसे सक्षम महिलाओं का अपमान हमारे देश में कैसे होने दिया गया?
उन्होंने कहा हमारे देश की महिलाएं भारत का गौरव और बैकबोन हैं।
इस बीच, कई महिला पत्रकारों ने आरोप लगाया कि उन्हें मुत्तक़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में न तो बुलाया गया और न ही प्रवेश की अनुमति दी गई। उन्होंने इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया।
ग़ौरतलब है कि अमीर ख़ान मुत्तक़ी गुरुवार को भारत पहुंचे और शुक्रवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की।



