👉 यह भी पढ़ें:
- विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज: असम में प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने 5 राज्यों के लिए चयन समितियां गठित कीं
- बांग्लादेश में हिन्दू युवक की भीड़ द्वारा हत्या, प्रियंका गांधी ने बताया मानवता के खिलाफ अपराध
- प्रियंका गांधी का आरोप: “देश में हो रही है वोट चोरी, चुनाव आयोग के अधिकारी जिम्मेदार”
- बिहार में प्रियंका वाड्रा ने लगाई भाई राहुल की हां में हां, कहा-वोट चोरी से बिहार में सरकार बनाना चाहती है एनडीए
- तालिबान मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की अनुपस्थिति पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
- वायनाड भूस्खलन पीड़ितों का कर्ज माफ न करने पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना की
0:00 left
पटना। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को बिहार में थीं। सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार को अपमान मंत्रालय स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को हर मुद्दे पर दोषी ठहराकर उनका अपमान करने में अपना समय बर्बाद करते हैं। प्रियंका ने कहा कि यदि यह मंत्रालय बना दिया जाए, तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को दूसरे कामों के लिए समय मिल सकेगा।
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि बिहार में मतदाता सूची से 65 लाख लोगों का नाम काट दिया गया है, जो न केवल उनके मताधिकार का हनन है, बल्कि सीधे तौर पर उनकी नागरिकता छीनने जैसा गंभीर कदम है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर बिहार की चुनी हुई सरकार को अपमानित करने और केंद्र से ही शासन चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार की चुनी हुई सरकार को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चला रहे हैं। जब आपकी चुनी हुई सरकार को केंद्र से सम्मान नहीं मिलता, तो जनता का सम्मान कैसे बचेगा? सभा में प्रियंका गांधी ने महागठबंधन के चुनावी घोषणा पत्र की प्रमुख बातों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान के पक्ष में मतदान करने की अपील की।



