इंदौर में बोले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत-यह सुनिश्चित करना जरूरी कि सभी को मिले समान अधिकार

इंदौर को ब्रिलिएंट कन्वेंसन सेंटर में शनिवार से नेशनल लीगल सर्विसेस अथारिटी (नालसा) की दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रेंस शुरू हुई।  आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 50 से अधिक न्यायमूर्ति, विधि एवं न्याय मंत्रालय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यकारी अध्यक्ष, ख्यात विधिवेत्ता, विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर को ब्रिलिएंट कन्वेंसन सेंटर में शनिवार से नेशनल लीगल सर्विसेस अथारिटी (नालसा) की दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रेंस शुरू हुई।  आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 50 से अधिक न्यायमूर्ति, विधि एवं न्याय मंत्रालय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यकारी अध्यक्ष, ख्यात विधिवेत्ता, विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।

कांफ्रेंस का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने किया। एकजुट आवाजें, सशक्त कल- संवाद, गरिमा एवं समावेशन के माध्यम से न्याय तक पहुंच को आगे बढ़ाना’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में सीजेआई ने अपना संबोधन दिया। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि आप सभी को अधिकार दिलाने की बात करते हैं और कोई एक व्यक्ति भी उन अधिकारों को पाने में सफल नहीं होता तो आप फेल हो जाते हैं। इसलिए सभी को समान अधिकार मिलें यह सुनिश्चित करना बहुत आवश्यक है।

आपके व्यवहार से ही दूर हो जाती है आधी परेशानी

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि भारत एक विविधता वाला देश हैं। हर क्षेत्र और स्थान के अनुसार परेशानियों का प्रकार भी बदलता रहता है। जिस क्षेत्र में जो परेशानी आ रही है हमें उसी क्षेत्र की भाषा, व्यवहार और प्रकृति के अनुसार संवाद करना चाहिए। जो न्याय की आस में आपके पास आया है, उसकी आधी परेशानी सिर्फ आपके व्यवहार से ही दूर हो जाती है। यदि आप उससे उसी की भाषा में सही तरह से संवाद करेंगे तो वह सहज होने लगेगा और आपके ऊपर उसका विश्वास बढ़ता जाएगा।

सीजेआई ने डॉक्टरों का दिया उदाहरण

जस्टिस सूर्यकांत ने कहा जिस तरह से डॉक्टर मरीज से बहुत शांत होकर, सकारात्मक तरीके से बात करते हैं और मरीज को विश्वास दिलाते हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे। इसी तरह न्याय प्रक्रिया से जुड़े सभी विभागों और व्यवस्थाओं के लोगों को पीड़ित से इस तरह से संवाद करना चाहिए ताकि उसकी परेशानी कम हो।

सीएम यादव ने अहिल्याबाई का दिया उदाहरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर की नगरी माता अहिल्याबाई होल्कर के न्याय के लिए जानी जाती है। उन्होंने न्याय के लिए अपने पुत्र और प्रजा में भी भेद नहीं किया। अपने पुत्र को भी दंड दिया और समाज को न्याय की सही परिभाषा दी। इसी तरह महाराज विक्रमादित्य ने भी अपनी धर्मपत्नी के भाई को मृत्युदंड दिया और समाज में न्याय स्थापित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पुरातन संस्कृति और सभ्यता न्याय आधारित रही है। पंच परमेश्वर से लेकर राजा-महाराजा तक प्रजा को सही तरह से न्याय दिलाने में पूर्ण यकीन रखते थे। आज भारत में न्याय सभी की पहुंच में हो और सही समय पर मिले हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए सरकार और न्यायपालिका मिलकर काम कर रहे हैं।

दो दिनी आयोजन में जुटे हैं दिग्गज

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 8 और 9 अगस्त को वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वावधान में यह 2 दिवसीय पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश समेत सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विधिक सेवा प्राधिकरणों के वरिष्ठ पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी और कई अन्य प्रतिष्ठित नागरिक हिस्सा ले रहे हैं।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती  है जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली के  दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने 3,000 से ज्यादा छात्रों को डिग्रियां दी। इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को जिंदगी के गुर बताए।

Chamba Bus Accident: चुराह में बड़ा सड़क हादसा, दूसरी सड़क पर जा गिरी निजी बस; ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह उपमंडल में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ में शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और कई फीट नीचे गुजर रही दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत आठ लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब सात यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में जबलपुर-भोपाल हाईवे पर पांच लोगों की मौत के मामले ने जांच के दौरान नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया। शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर हत्या की साजिश के रूप में देखा गया। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

India Crime News: उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री हिरासत में; सुरक्षा पर उठे सवाल

कोच्चि। मलेशिया से भारत आ रही बाटिक एयर की फ्लाइट में एक यात्री द्वारा कथित तौर पर हवा में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद यात्री को काबू में किया गया और विमान के कोच्चि पहुंचने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Colombia New President: ‘El Tigre’ की एंट्री, अपराधियों और ड्रग गैंग पर कड़ा एक्शन का ऐलान

अबेलार्डो डे ला एस्प्रियेला ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पद की कमान संभाल ली है। 48 वर्षीय दक्षिणपंथी नेता ने पद संभालते ही अपराध, ड्रग तस्करी और सशस्त्र समूहों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने का ऐलान किया है।

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर बड़ा ऐलान,

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने रिलीज को लेकर जानकारी दी है कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 नवंबर को रिलीज होगी, जबकि भारत में दर्शकों को इसके लिए दो दिन और इंतजार करना होगा। भारत में फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी।

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली से केरल तक मौसम बिगड़ने के आसार

मानसून के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR, केरल, ओडिशा और कुछ अन्य क्षेत्रों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता की सलाह दी गई है।

India vs Sri Lanka: टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा! वार्म-अप मैच में श्रीलंका XI ने बनाए 363 रन

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए वार्म-अप मुकाबला अहम संकेत दे रहा है। श्रीलंका क्रिकेट XI ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन 363/8 का स्कोर खड़ा किया। भारत ने दिन के अंत तक आठ विकेट हासिल किए, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को काफी देर तक परेशान किया।

Parliament News: FCRA Bill पर संसद में घमासान! कांग्रेस ने सांसदों को जारी किया 3 लाइन का व्हिप

संसद के मानसून सत्र में FCRA Bill को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्ष की रणनीति को देखते हुए कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी के सांसदों को सदन में महत्वपूर्ण चर्चा के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

अब ब्लैकलिस्ट होने पर हाईकोर्ट जा सकते हैं ठेकेदार, इंदौर हाईकोर्ट की लार्जर बेंच ने दी बड़ी व्यवस्था, हालांकि हर मामले की नहीं होगी...

हाईकोर्ट इंदौर की 5 न्यायाधीशों वाली लार्जर बेंच ने ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने को लेकर एक बड़ी व्यवस्था दी है। बेंच ने 4:1 के बहुमत से स्पष्ट किया कि किसी ठेकेदार या कंपनी को ब्लैकलिस्ट करना केवल अनुबंध से जुड़ा विवाद नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक कार्रवाई है। इसलिए ऐसे आदेश को संविधान के अनुच्छेद 226 और 227 के तहत हाईकोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

Ratlam में नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त, ट्राली बैग में ट्रेन से ले जा रही थी मुंबई

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक नाइजीरियाई महिला से 2 किलो एम्फेटामाइन ड्रग जब्त की गई है। यह महिला ट्रेन ट्रॉली बैग में छुपाकर ड्रग मुंबई ले जा रही थी। यह कार्रवाई रतलाम रेलवे स्टेशन पर की गई है।

NEET UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे, परीक्षा के तीन दिन पहले ही लीक हो गए थे पेपर

नीट यूजी पेपर लीक को लेकर सीबीआई की चार्जशीट में कई खुलासे हुए हैं। लीक मामले में दाखिल चार्जशीट में कई डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों का जिक्र किया है। इनमें पुणे की एक रिहायशी सोसायटी के एंट्री मैनेजमेंट एप का रिकॉर्ड भी शामिल है। इसी सोसायटी में एनटीए के केमिस्ट्री विषय के विशेषज्ञ और आरोपी पीवी कुलकर्णी रहते थे।

Ranchi में छात्रों के मार्च के दौरान AISA चीफ नेहा बोरा पर फेंकी स्याही, बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। बाद में पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को हिरासत में ले लिया।

Narayan Sai को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अदालत ने उम्रकैद पर रोक लगाने से किया इनकार

धर्मगुरु आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने 2013 के दुष्कर्म मामले में मिली उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट से कहा कि वह साईं की दोषसिद्धि के खिलाफ लंबित अपील का निपटारा तीन महीने के भीतर करने का प्रयास करे।

Mahua Moitra को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, अदालत ने कहा-राजनीति में उतरने के बाद क्या आपको अंडों से डर लगता है

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से फटकार मिली है। महुआ अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की शिकायत लेकर पहुंची थीं। धार्मिक भावनाएं आहत करने से जुड़े एक मामले में पुलिस के सामने व्यक्तिगत पेशी में छूट मांग रही महुआ की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है।

Thailand में 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इसमें सात लोगों के मौत की खबरें हैं। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी मारा गया है। फायरिंग की इस घटना में 15 से 20  लोग घायल हुए हैं।

Bihar: सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद पटना में बवाल, भीड़ ने कई गाड़ियों में लगाई आग

पटना के जीरो माइल इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और इस दौरान हिंसक प्रदर्शन करते हुए कई गाड़ियों में आग लगा दी।  

Yemen Attack: हूतियों के मिसाइल-ड्रोन हमले से दहला यमन, 30 से ज्यादा सैनिकों की मौत; सऊदी सीमा पर भी 11 घायल

यमन में हूती विद्रोहियों और सरकारी सेना के बीच संघर्ष एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। मध्य यमन में हूती विद्रोहियों की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में सरकारी सेना के कम से कम 30 जवानों के मारे जाने की खबर है। इसे हाल के वर्षों में दोनों पक्षों के बीच हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में 14वें दिन भी छात्रों का सत्याग्रह जारी, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी

झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों और छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी छात्र पूरे मामले की CBI जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

Badminton News: World Championships से पहले Lakshya Sen का बड़ा प्लान, Guwahati में बदला ट्रेनिंग बेस

भारत में होने वाली BWF World Championships से पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्‍य सेन ने अपनी तैयारी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सेन ने बेंगलुरु स्थित Centre for Badminton Excellence से अपना ट्रेनिंग बेस बदलकर गुवाहाटी स्थित BAI National Centre of Excellence कर लिया है।

Deep Tech Fund: भारत में टेक्नोलॉजी की नई क्रांति की तैयारी, सरकार के बड़े फंड से स्टार्टअप्स को मिल सकती है ताकत

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और अन्य अत्याधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की योजनाएं चर्चा में हैं। ताजा रिपोर्टों में केंद्र के प्रस्तावित Deep-Tech Fund और देश के उभरते टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम पर विशेष ध्यान दिया गया है।

NEET Paper Leak Case: NEET पेपर लीक मामले में CBI जांच तेज, परीक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET से जुड़े कथित पेपर लीक मामले की जांच को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच जारी है और एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं का मुद्दा पिछले कुछ समय से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Kerala Rain Alert: केरल में भारी बारिश का खतरा, कई इलाकों में अलर्ट; IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंता

केरल में मानसून के बीच भारी बारिश का दौर चिंता बढ़ा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और मौसम संबंधी चेतावनियां जारी कर रहा है। आज की राष्ट्रीय खबरों में केरल का मौसम प्रमुख विषयों में शामिल है।

Badminton World Championships 2026: दिल्ली में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की तैयारी तेज, भारतीय खिलाड़ियों पर करोड़ों फैंस की नजर

भारत में होने वाली BWF World Championships 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्व बैडमिंटन की इस बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होना है। भारत में लंबे समय बाद इस स्तर की वैश्विक बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है

Parliament News: संसद में फिर गरमाया माहौल, अमित शाह को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने; विपक्ष के आरोपों पर बढ़ी सियासी हलचल

संसद की कार्यवाही को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव लगातार जारी है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के उन आरोपों पर निशाना साधा, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संसद में उपस्थित न होने को लेकर सवाल उठाए गए थे। BJP का कहना है कि विपक्ष के लगातार विरोध-प्रदर्शन के कारण सदन सामान्य रूप से नहीं चल पा रहा है।

Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 7 अगस्त को शेयर बाजार लाल निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 438.68 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 78,516.08 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंकों के नुकसान के साथ 24,538.90 अंकों पर खुला।

PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च को लेकर विपक्ष द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब सरकार ने राज्यसभा मे दे दिया है। राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च का ब्योरा संसद को दिया है।

Gen-Z पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान के क्या अर्थ लगाएं, सरकार की आलोचना कर रहे या ठंडा कर रहे युवाओं का गुस्सा

Gen-Z से संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने जो कुछ भी कहा है उसके कई मायने निकलते हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि वे सरकार की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कई लोगों का कहना है कि संघ प्रमुख का बयान युवाओं का गुस्सा ठंडा करने के लिए है। यह एक तरह से सरकार का सपोर्ट ही है।

Mallikarjun Kharge का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर निशाना, कहा-15 दिन से चल रहा सदन, दोनों गायब

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 15 दिन से सदन चल रहा है और गृह मंत्री गायब हैं, प्रधानमंत्री आ नहीं रहे हैं। इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। एक या तो वे संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं ये समझ रहे हैं कि संसद है ही नहीं। या तो वो डर के सदन में आकर उत्तर नहीं देना चाह रहे हैं।

Instagram अकाउंट बंद होने पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा-पीएम मोदी के आगे झुका मेटा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्पष्टीकरण मांगने के बार-बार के प्रयासों के बावजूद कंपनी कोई जवाब नहीं दे पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि मेटा पीएम मोदी के आगे झुक गया है।