नवभारत गृह निर्माण संस्था की 70 हजार वर्गफुट जमीन दूसरी संस्था को दिलाने में जुटे भूमाफिया, प्लॉट के लिए अब भी भटक रहे 800 सदस्य

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंदौर। नवभारत गृह निर्माण संस्था में लंबे समय से फर्जीवाड़ा चल रहा है। इस संस्था के करीब 800 लोग प्लॉट के लिए तरस रहे हैं, लेकिन संस्था ने 70 हजार वर्गफुट जमीन एक दूसरी संस्था को बेच दी। अब भूमाफिया इस जमीन को किसी भी तरह से निकालने में लगे हैं और मामला संयुक्त आयुक्त सहकारिता उज्जैन के पास है।

2004 में हार गई थी नवभारत

बताया जाता है कि नवभारत गृह निर्माण संस्था ने राधे राधे संस्था से 70 हजार वर्गफुट जमीन बेचने का अनुबंध कर लिया। इसके बाद अनुबंध विच्छेद हो गया। यह मामला भोपाल गया जहां 2004 में नवभारत संस्था को हार मिली।

2014 में भी मिली हार

इसके बाद नवभारत संस्था ने संयुक्त आयुक्त के पास अपील की। वहां भी 2014 में संस्था हार गई। इसके बाद संस्था ट्रिब्यूनल में गई। ट्रिब्यूनल ने मामले को सुनवाई के लिए संयुक्त आयुक्त सहकारिता, उज्जैन के पास भेज दिया। अभी इस मामले में सुनवाई चल रही है और अगली तारीख 13 अगस्त लगी है।

सवाल यह है कि उज्जैन क्यों गया मामला

यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह मामला उज्जैन क्यों गया? क्या इंदौर में इसकी सुनवाई नहीं हो सकती थी। सूत्र बताते हैं कि सहकारिता विभाग के कुछ कर्मचारियों के साथ ही इसमें कई भूमाफिया भी सक्रिय हैं। इसमें विभाग का एक पूर्व विवादित अधिकारी भी शामिल है।

800 सदस्य कर रहे प्लॉट का इंतजार

नवभारत गृह निर्माण संस्था के प्रशासक आशीष सेठिया हैं। उनके मुताबिक करीब 800 सदस्यों को अभी प्लॉट नहीं मिले हैं। इस तरह देखा जाए तो सदस्यों को प्लॉट मिले बिना ही संस्था की जमीन बेच देने में बड़ा खेल हुआ है।

उज्जैन की आड़ में हो रहा खेल

बताया जाता है कि भोपाल सहकारिता विभाग के एक अधिकारी ने दबाव बनाकर इस मामले को उज्जैन भिजवा दिया। हालांकि ट्रिब्यूनल का यह अधिकार है कि वह मामले को सुनवाई के लिए कहीं भी भेज सकता है, लेकिन नवभारत संस्था के लिए उज्जैन का ही दबाव बनाया गया।

नवभारत के पास हाईकोर्ट जाने का विकल्प

अगर उज्जैन में नवभारत संस्था की हार होती है तो उसके पास हाईकोर्ट जाने का विकल्प रहेगा। बताया जाता है कि विभागीय अनुमति लेकर प्रशासक और सहकारिता विभाग के अफसर 90 दिन में हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

अपेक्स बैंक के एमडी गुप्ता के नाम की चर्चा

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अपेक्स बैंक के एमडी मनोज गुप्ता का भी नाम सामने आ रहा है। वे पहले संयुक्त पंजीयक (न्यायिक), सहकारी संस्थाएं, इन्दौर संभाग थे। 2023 में उन्हें मप्र राज्य सहकारी बैंक, भोपाल (अपेक्स बैंक) में प्रतिनियुक्ति पर एमडी बनाकर भेजा गया था। इंदौर से जुड़े जमीन के कई मामलों में उनकी भूमिका सामने आ रही है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भागलपुर: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

भागलपुर में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।

दुबई में CM मोहन यादव करेंगे 180 देशों के निवेशकों से मुलाकात

सीएम मोहन यादव का दौरा दुबई में 'इन्वेस्ट एमपी' के लिए महत्वपूर्ण है। वे AIM Congress 2026 में 180 देशों के निवेशकों से मिलेंगे।

मुरादाबाद में दो मंजिला इमारत गिरी, 30 घंटे पहले खाली कराई गई थी

मुरादाबाद में इमारत गिरने से बड़ा हादसा टला। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए 30 घंटे पहले ही इसे खाली करा लिया था।

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार जीता खिताब

सात्विक-चिराग ने चीन मास्टर्स में पहली बार खिताब जीता। उन्होंने चीनी जोड़ी को हराकर भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

ग्वालियर-भोपाल बस में आग, यात्रियों ने खिड़कियों से लगाई छलांग

ग्वालियर-भोपाल बस में आग लगने से यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। घटना में किसी की जान नहीं गई, सभी सुरक्षित हैं।

भारत का सख्त रुख, नक्शे में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख का सही चित्रण जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र के नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का सही चित्रण सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

चार महीने पहले मिल चुका था अवैध शराब नेटवर्क का सुराग, सागर में मौतों का होता रहा इंतजार!

सागर के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से मौतें, ललितपुर कनेक्शन सामने आया। प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल।

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। IMD ने भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी।

ललितपुर से नकली रैपर के जरिए सागर में जहरीली शराब सप्लाई

ललितपुर से सागर में नकली रैपर से जहरीली शराब सप्लाई का मामला। 9 से 14 मौतें, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

दिल्ली सत्य निकेतन में छात्रों के हॉस्टल की इमारत ढही

दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्र हॉस्टल की इमारत ढह गई। राहत कार्य जारी, कई छात्र फंसे हो सकते हैं।