👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार 20 जनवरी को शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 1065.71 अंकों की गिरावट के साथ 82,180.47 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 353.00 अंकों के नुकसान के साथ 25,232.50 अंकों पर बंद हुआ। इस गिरावट से निवेशकों के एक दिन में करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों के शेयरों में से सिर्फ एचडीएफसी बैंक के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए, जबकि 29 कंपनियों के शेयर गिरावट लाल निशान में रहे। निफ्टी की 50 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही हरे निशान में बंद हुए, जबकि 47 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचडीएफसी बैंक 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 4.02 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, इंडिगो, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, मारुति सुजुकी, टीसीएस, टाइटन, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, इंफोसिस, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयर भारी नुकसान में रहे।बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपये घटकर 456 लाख करोड़ रुपये रह गया यानी एक ही दिन में निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपए डूब गए।



