मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 16 फरवरी को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला था, लेकिन फिर बाजार में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 650.39 अंक की तेजी के साथ 83,277.15 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 211.65 अंक ऊपर जाकर 25,682.75 पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में निफ्टी में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयरों में तेजी दर्ज की गई। सबसे ज्यादा खरीदारी पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और एशियन पेंट रही, इसके विपरित टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एम एंड एम और ट्रेंट के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेक्टोरल फ्रंट पर पावर, पीएसयू बैंक, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, इंफ्रा, कैपिटल गुड्स और एनर्जी इंडेक्स में 1-2% तक की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, मीडिया और ऑटो सेक्टर में 0.5% से 1% तक की गिरावट देखने को मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



