एक्टर राजपाल यादव को मिली अंतरिम जमानत, कोर्ट ने 1.5 करोड़ जमा करने के दिए थे आदेश, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। एक्टर राजपाल यादव को कोर्ट ने भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को अंतरिम जमानत के लिए प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के लिए दोपहर 3 बजे तक का टाइम दिया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा अगर आप डिमांड ड्राम आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर देते हैं, तो हम आपको रिहा कर देंगे अगर नहीं कर पाए तो हम कल सुबह इस मामले पर सुनवाई करेंगे।

राजपाल यादव के वकील ने हाईकोर्ट को जानकारी दी कि उन्होंने 1.5 करोड़ की डीडी जमा करा दी है। इसके बाद भतीजी की शादी में शाहजहांपुर में शामिल होने के लिए एक्टर को अंतरिम रिहाई मिल गई। हालांकि एक्टर को पासपोर्ट सरेंडर कराने का आदेश दिया गया है। अब मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। इससे पहले 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 फरवरी को हुई सुनवाई में एक्टर को कड़ी फटकार लगाई थी और कहा था कि हमें आपसे हमदर्दी हो सकती है लेकिन कानून अपनी जगह है। आपने कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर नहीं किया था और फिर जब दोबारा कोर्ट ने आदेश दिया तब आपने सरेंडर किया।

उल्लेखनीय है कि राजपाल यादव पर 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फ़िल्म ‘अता पता लापता‘ के लिए दिल्ली की मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ उधार लेने का आरोप है। फ़िल्म के फ्लॉप होने के बाद राजपाल ऑर्गनाइज़ेशन को पैसे वापस नहीं कर पाए, जिससे मामला कोर्ट में चला गया। शिकायत करने वाले को दिए गए सात चेक बाउंस होने के बाद, एक्टर को छह महीने की सिंपल जेल की सज़ा सुनाई गई। 2019 की शुरुआत में एक सेशन कोर्ट ने सज़ा को बरकरार रख। राजपाल यादव ने हाई कोर्ट में अपील की। जून 2024 में कोर्ट ने उनकी सज़ा सस्पेंड करके और उन्हें बकाया रकम चुकाने के लिए निर्देश देकर कुछ समय के लिए राहत दी। इस बीच रकम लगभग 9 करोड़ हो गई थी। 2 फरवरी को हाई कोर्ट ने राजपाल को सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बिहार के कानून मंत्री संजय सिंह टाइगर के घर छठ पर्व पर चोरी, 4 कमरों के ताले टूटे

बिहार के कानून मंत्री संजय सिंह टाइगर के घर चोरी की वारदात सामने आई है। छठ पर्व के दौरान उनके पटना स्थित आवास के चार कमरों के ताले टूटे।

झाबुआ में खेलते-खेलते दो चचेरी बहनें कुएं में गिरीं, मौत

झाबुआ में दो चचेरी बहनें कुएं में गिर कर डूब गईं। 15 नवंबर को हुई इस घटना में आठ वर्षीय कृष्णा और सात वर्षीय रोशनी की मौत हो गई।

हैदराबाद भारत समिट में इटली नेता ने राहुल गांधी के समर्थन में लगाया वोट चोरी का नारा, भाजपा ने साधा निशाना

हैदराबाद भारत समिट में इटली नेता ने राहुल गांधी के समर्थन में वोट चोरी का नारा लगाया, जिससे राजनीतिक विवाद तेज हुआ। विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

मध्यप्रदेश के बालाघाट में पुणे की एयर होस्टेस की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी दो राज्यों की टीम

बालाघाट में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से हत्या हुई। पुलिस जांच में जुटी है। वारदात 14 नवंबर को वैनगंगा नदी के तट पर हुई।

पटना के मिर्जापुर में छठ घाट की सफाई के दौरान 4 लड़के नदी में डूबे

पटना के मिर्जापुर घाट पर छठ घाट की सफाई के दौरान चार युवक नदी में डूब गए। तीन अभी लापता हैं। प्रशासन और SDRF की तलाश जारी है।

सोलापुर में कुएं की खुदाई के दौरान हादसा, मलबा धंसने से चार मजदूरों की मौत

सोलापुर में कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसने से चार मजदूरों की जान गई। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया और जांच कर रहा है।

योगी आदित्यनाथ बोले- उत्तर प्रदेश में अब नहीं होगा कर्फ्यू और दंगा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कर्फ्यू और दंगा नहीं होगा। उन्होंने 25 लाख टैबलेट वितरण और सरकारी नौकरियों की घोषणा की।

राजस्थान में रेलवे ट्रैक विस्फोट साजिश: पाकिस्तान कनेक्शन वाले दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

राजस्थान में रेलवे ट्रैक विस्फोट साजिश मामले में पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान कनेक्शन की पुष्टि हुई है।

‘रामायण’ ने दुनिया भर में कमाए 1200 करोड़, 10 दिन में बनी हिट फिल्म

फिल्म रामायण ने 10 दिनों में 1200 करोड़ रुपये की कमाई कर भारतीय सिनेमा में नई मिसाल कायम की है। यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज हुई थी।

नागपुर में नितिन गडकरी ने राजनीति से रिटायरमेंट की अटकलें की खारिज

नागपुर में नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया कि वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं। नई पीढ़ी को अवसर देना उनका लक्ष्य है।