फिल्म समीक्षा- तकनीक का कमाल है ‘अवतार: फायर एंड ऐश’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार

थियेटर से निकलकर सीधे यहां आ गया हूं लिखने! जेम्स कैमरन ने फिर से तकनीक और वीएफएक्स से परदे पर आग लगा दी है। इस बार आग के साथ राख भी है। अगर आपने पहली दो अवतार फिल्में देखी हैं, तो ये तीसरी वाली भी पसंद आएगी। समझ में नहीं आया कि इतनी लंबी फिल्म, 3 घंटे 17 मिनट की क्यों बनाई? क्या डॉक्टर ने बोला था?

लावा की नदियां, राख उड़ती हुई, आग वाले क्रिएचर्स – सब रियल लगते हैं! नये विंड ट्रेडर्स (हवा वाले फ्लाइंग बीस्ट्स), ऐश पीपल का डिजाइन, 3D या फिर 4D में देखो तो आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। कैमरन ने फिर साबित कर दिया कि विजुअल्स में कोई उनकी टक्कर का नहीं!

ये अवतार की अब तक की सबसे इंटेंस वॉर फिल्म है। जेक और नेतिरी का फैमिली ग्रिफ से निकलकर बदला लेना, क्वारिच का वापस आना और नई विलेन वरंग (ओना चैपलिन) की हाजिरी!

बैटल सीन इतने बड़े स्केल के हैं कि लगता है हॉलीवुड की सारी आर्मी सिनेमाघर के पर्दे पर उतर आई है। फिल्म में पात्रों का चित्रण दिल छू जाता है। इस बार नै’वी को ग्रे शेड्स दिए हैं, अच्छे-बुरे का फर्क ब्लर हो गया। थीम्स डीप हैं – वॉर के बाद का ट्रॉमा, कल्चर क्लैश, एनवायरनमेंट। ऐश प्रजाति के लोग दया-माया नहीं समझते हैं।

फिल्म कमाल है, लेकिन बीच में कुछ सीन ड्रैग करते हैं। फैमिली ड्रामा अच्छा है, पर कभी-कभी लगता है ‘बस अब ऐक्शन शुरू करो!’ सवा तीन घंटे से भी ज्यादा लम्बी फिल्म 197 मिनट। मैंने जहाँ देखी वहां इंटरवल ही नहीं हुआ। लगातार इतनी लम्बी फिल्म देखना भी परीक्षा जैसा ही रहा।

ह्यूमन वर्सेस नै’वी, फैमिली प्रोटेक्ट करना – ये तो पुराना फॉर्मूला है ! कुछ लोग कह रहे हैं कि नया कुछ नहीं, बस विजुअल्स चेंज कर दिए। ये दूसरीवाली अवतार फिल्म का एक्सटेंशन लगती है शुरू में।

ऐश पीपल का आइडिया सुपर है, लेकिन पूरी फिल्म में वो डोमिनेट नहीं करते।

अगर आप विजुअल स्पेक्टेकल के दीवाने हैं तो IMAX 3D में जाओ – पैसा वसूल! (वरना ये film सजा लग सकती है ). ये फिल्म थियेटर का तगड़ा एक्सपीरियंस है।

केवल बड़े पर्दे पर देखनीय!

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।