नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद तमिलनाडु और गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। तमिलनाडु में करीब एक करोड़ तो गुजरात में 73 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे हैं। वहीं, गुजरात में 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि तमिलनाडु के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं। तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए थे और 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी। डुप्लीकेट एंट्री का मतलब है कि एसे मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए थे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु छोड़कर दूसरी जगह माइग्रेट किए वोटर्स की संख्या 66 लाख 44 हजार 881 है जो तीन राउंड घर–घर जाकर वेरिफिकेशन के बाद भी रजिस्टर्ड पते पर नहीं पाए गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
गुजरात में 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार वोटर्स
गुजरात में एसआईआर प्रक्रिया से पहले 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 वोटर्स थे, जिसमें से 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 वोटर्स वैध पाए गए। राज्य में एसआईआर प्रकिया के बाद 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। जिन वोटर्स का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वे आधार प्रमाण के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए 19 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।



