बिहार की जनता ने एक बार फिर जताया नीतीश-मोदी पर भरोसा, वोट चोरी के आरोपों पर जंगलराज का डर पड़ा भारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और वहां की जनता ने एक बार फिर एनडीए को अपना भारी समर्थन दिया है। एनडीए की जीत में इस बार महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ है। इसके साथ ही बिहार की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे जंगलराज नहीं चाहते। जनता ने एक सिरे से विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को भी नकार दिया है। खबर लिखे जाने तक एनडीए 202 सीटों पर आगे थी, जबकि महागठबंधन को मात्र 35 सीटें मिलती दिख रही थीं और अन्य 6 सीटों पर आगे थे।

बिहार विधानसभा चुनाव के पूरे कैंपेन को याद कीजिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर सबने यही बार–बार दोहराया कि अगर महागठबंधन की वापसी होगी तो फिर जंगलराज आ जाएगा। जाति–जाति में बंटे बिहार में लोग भले ही अपने जाति के लोगों को सत्ता पर काबिज चाहते हैं, लेकिन उनके दिमाग से अब भी लालू यादव के जंगलराज का डर नहीं हटा है।

जीविका दीदी योजना ने दिखाया कमाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले जीविका दीदी योजना का एलान किया था। इसके तहत सरकार की ओर से 1.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को 10 हजार रुपये की सहायता राशि भेजी गई थी। शायद इसी कारण महिलाएं बूथ पर पहुंची और एनडीए के पक्ष में मतदान किया। आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.6 फीसदी रहा था, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी ही रहा।

विपक्ष के पास कोई खास मुद्दा नहीं

महागठबंधन के पास नीतीश कुमार या एनडीए के खिलाफ कोई खास मुद्दा नहीं था। राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली। हर सभा में वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन लोगों को यह बड़ा मुद्दा नहीं लगा। लोगों को इससे बड़ा मुद्दा की उनकी जानमाल की रक्षा कैसे होगी? व्यापारियों को जंगलराज याद आ गया, जब उनकी दुकानों से नई गाड़ियां तक कट्टे की नोंक पर उठा कर ले जाई जाती थीं। पीएम मोदी ने भी अपनी हर सभा में कट्टे का जिक्र जरूर किया और जंगलराज की तुलना ने नीतीश कुमार के सुशासन से की।

फेल हो गए चुनावी रणनीतिकार पीके

इस चुनाव में दो नए चेहरे भी थे। एक तो चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव। परिणाम बता रहे हैं कि दोनों बेअसर रहे। विशेषकर प्रशांत किशोर जो कई बड़े नेताओं को चुनाव जीतवाने का दावा करते रहे हैं, शायद अपने गृह प्रदेश बिहार को ठीक से समझ नहीं पाए।

पीएम मोदी को निशाना बनाना पड़ा भारी

महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस ने चुनाव के दौरान वोट चोरी को बड़ा मुद्दा बनाया। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में उनके मंच से प्रधानमंत्री की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने का मामला भी उछला। इसके बाद राहुल गांधी ने छठ पूजा को लेकर पीएम मोदी के डांस वाली टिप्पणी की। इसे पीएम मोदी सहित पूरी भाजपा ने मंचों से भुनाया। इसका असर भी मतदाताओं पर पड़ा।

एनडीए ने गढ़ा नया जातीय समीकरण

एनडीए ने इस चुनाव में नया जातीय समीकरण गढ़ने की कोशिश की। पारंपरिक मुस्लिम–यादव (MY) समीकरण को काटते हुए महिला और ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) समूहों पर जोर दिया, जिससे एक नया ‘ME’ (महिला–ईबीसी) फैक्टर बना। नीतीश कुमार ने ईबीसी में अपना मजबूत आधार बनाए रखा, जबकि भाजपा ने सवर्णों को मजबूत किया। लोजपा (रामविलास) और हम (एस) ने दलितों और पिछड़ा वर्ग की अपील को बढ़ाया। इस चुनाव में करीब 14 लाख नए युवा मतदाता जुड़े, जिन्होंने राजद को नकारते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।