Nitin Gadkari ने इथेनॉल फ्यूल को लेकर लगाए जा रहे निजी हितों के आरोपों पर पहली बार विस्तार से अपनी बात रखी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने स्पष्ट किया कि इथेनॉल को बढ़ावा देने के पीछे उनका कोई व्यक्तिगत या व्यावसायिक स्वार्थ नहीं है, बल्कि उनका उद्देश्य भारत को आयातित पेट्रोलियम पर निर्भरता से मुक्त करना, किसानों की आय बढ़ाना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
india-UK Free Trade Agreement (FTA) आज से आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। इसे भारत के सबसे बड़े और व्यापक मुक्त व्यापार समझौतों में से एक माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि इस समझौते से किसानों, एमएसएमई, निर्यातकों, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, पेशेवरों और सेवा क्षेत्र को नए अवसर मिलेंगे, जबकि भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापारिक रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी।
बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20 साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक किसान ने गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा का दावा है कि क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो किसान जमीन बेचने से इनकार करते हैं, उन्हें धमकाया और मारपीट की जाती है। मोतीलाल कुशवाहा के अनुसार, इसी विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए।
बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी में 6 महीने से 3 साल तक के बच्चों को मिलने वाले टेक होम राशन की व्यवस्था बदल दी गई है। अब टेक होम राशन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेगा।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर पुणे के केतन अग्रवाल की उसकी मंगेतर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से धक्का देकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजा है। इसमें उन्होंने अपने बेटे की हत्या से टूटे परिवार का दर्द बयां करते हुए मामले में जल्द और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर के मंच पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। आमिर खान की थ्री ईडियट्स फिल्म याद होगी। इसमें आमिर का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित था।
मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला में नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी इजाजत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर के पास नमाज पढ़ने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि भोजशाला परिसर में कोई ढांचागत बदलाव नहीं होगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दो तेल टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि छह भारतीयों समेत कुल आठ चालक दल के सदस्य घायल हो गए। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान के वरिष्ठ राजनयिकों को तलब किया और औपचारिक विरोध दर्ज कराया।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एसटीएफ (STF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को मुठभेड़ में मार गिराया।
क्या भारत एक बड़े जलवायु संकट की ओर बढ़ रहा है? इस बार का El Nino 2026 पिछले 75 वर्षों का सबसे शक्तिशाली बताया जा रहा है। अमेरिकी Climate Prediction Center के अनुसार, प्रशांत महासागर में विकसित हो रहा यह अलनीनो भारत समेत पूरी दुनिया के मौसम, खेती, बिजली उत्पादन और खाद्य सुरक्षा पर गहरा असर डाल सकता है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 2028-29 कार्यकाल के लिए अस्थायी सदस्य बनने की दावेदारी के तहत भारत ने अपना स्पष्ट वैश्विक एजेंडा पेश कर दिया है।
चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।
वर्ष 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान आई बी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने दोषी करार दिया। कोर्ट का फैसला सुनते ही ताहिर हुसैन फफक कर रोने लगा। सजा के ऐलान के बाद जब वो मीडिया के कैमरे में कैद हुआ तो उसने कहा कि इंसाफ नहीं हुआ, मैं पूरी तरह बेकसूर हूं।
तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। जेजेडी ने उन्हें बांकीपुर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था। वीणा ने जैसे ही नामांकन दाखिल किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एसआईटी से मामले की जांच की रिपोर्ट भी मांगी है। अब अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी।
बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की तीसरी शादी को लेकर अब राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री Nitesh Rane ने आमिर खान की शादी पर टिप्पणी करते हुए इसे 'लव जिहाद' के संदर्भ में जोड़ा और कहा कि इस मुद्दे पर हिंदू समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
सोशल मीडिया पर इन दिनों Indian Railways का एक Video तेज़ी से Viral हो रहा है। वीडियो में एक ट्रेन के कोच के अंदर धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ होता दिखाई दे रहा है।
World Gold Council (WGC) की नई Mid-Year Gold Outlook 2026 रिपोर्ट ने संकेत दिए हैं कि साल 2026 की दूसरी छमाही में सोने की कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में रह सकती हैं। लेकिन अगर वैश्विक आर्थिक संकट, भू-राजनीतिक तनाव या ब्याज दरों में बड़ा बदलाव होता है, तो सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई छू सकता है।
भारतीय रेलवे से करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation> (IRCTC) जल्द ही अपनी नई ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है
जम्मू-कश्मीर में Martyrs Day 2026 से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की नेता Iltija Mufti ने दावा किया है कि उन्हें और उनके परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में Mehbooba Mufti को भी नजरबंद किए जाने की बात कही गई है।
शहर की विधानसभा तीन के सनातनी विधायक गोलू शुक्ला एक बार फिर कांवड़ यात्रा निकालने की तैयारी में जुटे हैं। सावन बस आने ही वाला है। हर साल गोलू भिया कांवड़ यात्रा में ताकत दिखाने के लिए सड़कें तो जाम करते ही हैं, साथ ही पूरे शहर को होर्डिंग-बैनर-पोस्टर से पाट देते हैं।
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला केंद्र और भाजपा पर हमलावर हैं। शनिवार को ही उन्होंने 'ऑपरेशन लोटस' से नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार को गिराने के आरोप गाए थे। अब रविवार को उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हमें संसद सत्र में प्रदर्शन और जंतर-मंतर पर बैठने से पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो क्या ट्रंप साहब से गुहार लगानी पड़ेगी।
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे सहित कई मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुकअनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। रविवार को 15 वें दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर गिर गया है, साथ ही वजन भी करीब 7 किलो 800 ग्राम घट गया है।
दतिया से टिकट कटने के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की चारों ओर से निराशा ही हाथ लग रही है। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम डॉ.मोहन यादव के साथ बैठक में भी कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद वे बड़ी उम्मीद लेकर रविवार को दिल्ली गए थे, लेकिन वहां से भी खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की फॉरेंसिक रिपोर्ट दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंप दी है। 11 पेज की इस रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। बताया जाता है कि रिपोर्ट में कथित तौर पर फांसी में इस्तेमाल हुई जिम बेल्ट पर स्किन टिश्यू मिलने और बेल्ट के निशानों का गर्दन पर मिले लिगेचर मार्क से मेल खाने की बात सामने आई है।
लहार के भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा पर दो करोड़ रुपए हड़पने के आरोप लगे हैं। लहार के ही सुशील अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह आरोप लगाते हुए उनसे रुपए देने की मांग की है। पोस्ट में लिखा है कि रुपए मांगने पर विधायक अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश करते हैं।
Employees' Provident Fund Organisation ने अपने यूनिफाइड पोर्टल को बड़े तकनीकी अपग्रेड और डेटाबेस कंसोलिडेशन के बाद नए इंटरफेस के साथ दोबारा शुरू कर दिया है। इस अपडेट के साथ करोड़ों PF खाताधारकों के लिए एक बड़ा बदलाव लागू किया गया है।
केंद्र सरकार ने देश में नकली और घटिया दवाओं पर रोक लगाने तथा दवाओं की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए औषधि नियम, 1945 (Drugs Rules, 1945) में बड़ा संशोधन किया है
फिनलैंड में मई से लापता हैदराबाद के 18 वर्षीय भारतीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव हेलसिंकी के समुद्र से बरामद हुआ है। इस दुखद घटना की जानकारी फिनलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने ईमेल के जरिए उनके परिवार को दी। मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि परिवार ने इसे संदिग्ध मौत बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से शनिवार को फिर पुलिस ने पूछताछ की। इससे पहले भी पुलिस ने नाना पटवारी से ड्रग मामले में पूछताछ की थी। पुलिस ने इस बार नाना को नोटिस देकर बुलाया था। करीब साढ़े तीन घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
बिहार के नवादा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहां एक महिला विधवा पेंशन के 1100 रुपए निकालने बैंक पहुंची तो उसे पता चला कि उसके खाते में 740 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपए जमा हैं। बैलेंस सुनते ही हार्ट की मरीज इस महिला की तबीयत बिगड़ गई
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को भाजपा पर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर ने दावा किया कि जम्मू से पार्टी के एक विधायक को पाला बदलने के लिए 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया गया था।
जम्मू-कश्मीर के स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एसआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन के नामित आतंकी इम्तियाज अहमद कांडू उर्फ फयाज उर्फ सज्जाद के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवा लिया है। यह नोटिस 2013 में हुए तरजू, हाइगाम आतंकी हमले के मामले में जारी किया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में स्थित Red Fort को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एक अज्ञात कॉलर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को निशाना बनाने की धमकी दी, जिसके बाद तुरंत दिल्ली पुलिस को अलर्ट भेजा गया।
हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। यह केवल बढ़ती आबादी के आंकड़ों पर चर्चा करने का दिन नहीं है, बल्कि यह सोचने का अवसर भी है कि दुनिया के हर व्यक्ति को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन कैसे मिले। आज सवाल सिर्फ यह नहीं है कि दुनिया में कितने लोग हैं, बल्कि यह है कि हम सभी के लिए संसाधनों का संतुलित और टिकाऊ उपयोग कैसे सुनिश्चित करें।
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को 'Strategic Partnership' का दर्जा देते हुए 'India–New Zealand Strategic Partnership: Roadmap 2030' को मंजूरी दे दी।
मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। बीजेपी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।
दतिया उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री और उसी सीट से पिछले चुनाव में हारे नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। इसके बाद से दतिया में बवाल मच गया है। दुकानों बंद करा दी गईं, समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।
दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पिछली बार इस सीट से हारे प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो यहां प्रचार भी शुरू कर दिया था, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया। भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा में अब चर्चा है कि मध्यप्रदेश क राजनीति से नरोत्तम मिश्रा की कहानी लगभग खत्म हो चुक है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या में थे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या को 432 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम योगी ने इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप किया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को इंदौर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर दो थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद की है। बताया जाता है पैडलरों ने नाना का नाम लिया था।
कांग्रेस इन दिनों कई प्रदेशों में गुटबाजी से परेशान है। पंजाब में पहले से ही चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के बीच घमासान चला, अब हरियाणा में भी ऐसी ही स्थिति बनी है। हरियाणा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला है की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि गिरफ्तारी मेमो में सिर्फ टाइपिंग की गलती (टाइपो) के आधार पर गिरफ्तारी को अवैध मानकर जमानत देने जैसे कानूनी सवाल पर बड़ी बेंच से विचार कराया जा सकता है। फिलहाल कोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है।
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत विजिलेंस ने रिटायर्ड सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर छापा मारकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सात परिवारों की खुशियां छीन लीं। NH-52 पर अराबैल घाट इलाके में एक MUV कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। बताया जाता है कि इस संबंध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है।
दिल्ली के रोहिणी में मंगलवार शाम को एक पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन ढह गया। एल-शेप कोने की इमारत का मलबा सड़क पर आ गिरा। वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार मलबे की चपेट में आ गया, जबकि रोड पर खड़ी कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं। कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है।
सरदार सरोवर परियोजना से जुड़े अंतर्राज्यीय वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि लंबे समय से विवादों में रही नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध परियोजना से जुड़े वित्तीय विवाद का समाधान हो गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश सरकार गुजरात को 217 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त अजय पाल सिंह बिलोदिया के प्रमोशन की तैयारी चल रही है। ये वहीं बिलोदिया हैं, जो ट्रांसफर हो जाने के बाद एक साल तक विभाग से गायब थे। इन्हें नोटिस भी दिया गया था, लेकिन सारे नियमों का उल्लंघन कर वरिष्ठ अधिकारी इन्हें प्रमोट कर रहे हैं।
डायमंड गृह निर्माण संस्था की जमीन को लेकर अब सहकारिता विभाग पूरी तरह भूमाफिया की मदद पर उतर आया है। पुलिस पिटाई कांड के बाद जब इसकी फाइलें खुलने लगी तो सहकारिता निरीक्षक संजय कूचनकर और आशीष सेठिया इस मामले को उलझाने में लग गए हैं। वे गलत जानकारी देकर सरकारी विभागों को भ्रमित कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग बच्ची के कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल प्रभास मंडल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई।
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पिछले पांच दिनों से चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप कमांडर जाकिर गनई को मार गिराया गया।
यूपी में अयोध्या के राम मंदिर, उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के बाद अब मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में भी दान चोरी को आरोप लगे हैं। दान व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद कलेक्टर प्रीति यादव ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है। यह समिति मंदिर परिसर में समानांतर दान संग्रह, निजी बैंक खातों के उपयोग तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करेगी।
वर्षों से विवादों में घिरे पुष्प विहार कॉलोनी भूमि मामले में 20 दावेदारों को बड़ा कानूनी झटका लगा है। इंदौर के दशम जिला न्यायाधीश ने करीब 68.898 एकड़ भूमि से जुड़े सिविल वाद को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ कर दिया कि वादी न तो अपने स्वामित्व को अदालत में साबित कर सके और न ही उस बिक्री विलेख को अवैध घोषित कराने के लिए पर्याप्त कानूनी आधार प्रस्तुत कर पाए, जिसे उन्होंने चुनौती दी थी।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को उन्होंने रामभक्तों के नाम एक पत्र जारी कर अपना बात कही है।
वायनाड में तेज बारिश हो रही है। इसके कारण मंगलवार सुबह जबरदस्त लैंडस्लाइड हुआ। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर भी आ रही है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी (Ram Mandir Donation Scam) मामले में गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
राजस्थान के अजमेर-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा (Road Accident) हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो सौ फीट बत्ती के पास तेज रफ्तार और बेकाबू ट्राले ने सड़क किनारे मौजूद एक परिवार को कुचल दिया।
महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। करीब 18 घंटे तक बंद रहने के बाद पुणे-मुंबई मिसिंग लिंक कॉरिडोर को यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है।
मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार को उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान बलिदान हो गए। कई अन्य घायल हो गए। घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे पहाड़ी जिले के नुंगशांग खोंग इलाके में हुई।
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद सोमवार को मंदिर ट्रस्ट की बैठक हुई। इसमें ट्र्स्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव की जिम्मेदार सौंपी गई है।
फातिमा ओवैसी एजुकेशनल KG-PG कैंपस' को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार कथित तौर पर झील के फुल टैंक लेवल (FTL) और बफर जोन में बने इस कैंपस के मामले में AIMIM को बचाने की कोशिश कर रही है।
Diljit Dosanjh की बहुचर्चित फिल्म 'Satluj (Punjab 95)' एक बार फिर सुर्खियों में है। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म को ZEE5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन महज 48 घंटे के भीतर ही इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।
पश्चिम बंगाल में बारुईपुर (Baruipur) की 11 वर्षीय बच्ची की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) आमने-सामने आ गई हैं।
केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस (Natural Gas) की सप्लाई और आवंटन पर लगाए गए Emergency Control को वापस लेने का बड़ा फैसला किया है। ईरान युद्ध के दौरान संभावित गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी को देखते हुए सरकार ने मार्च 2026 में ये विशेष प्रावधान लागू किए थे, ताकि आवश्यक क्षेत्रों में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।