अयोध्या, बदरीनाथ धाम के बाद अब एमपी के नलखेड़ा में भी दान चोरी के आरोप, कलेक्टर ने बनाई जांच समिति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। यूपी में अयोध्या के राम मंदिर, उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के बाद अब मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में भी दान चोरी को आरोप लगे हैं। दान व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद कलेक्टर प्रीति यादव ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है। यह समिति मंदिर परिसर में समानांतर दान संग्रह, निजी बैंक खातों के उपयोग तथा वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच करेगी।

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा से जुड़े गंभीर आरोपों के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। आगर-मालवा कलेक्टर द्वारा 7 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार मंदिर परिसर में गैर-शासकीय समिति द्वारा कथित रूप से सरकारी प्रबंधन समिति से अलग दान एवं चढ़ावा लेने, निजी बैंक खातों के उपयोग तथा वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन्हीं शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित किया गया है।

जांच समिति में कौन-कौन शामिल?

कलेक्टर के आदेश के अनुसार गठित जांच समिति की अध्यक्षता बी.एस. सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, आगर-मालवा करेंगे। मनीष सोलंकी, जिला कोषालय अधिकारी तथा मिनी अग्रवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद नलखेड़ा को सदस्य बनाया गया है। समिति को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन बिन्दुओं पर होग जांच

कलेक्टर के आदेश में जांच के लिए निम्न प्रमुख बिंदु तय किए गए हैं—

* मंदिर परिसर में किसी गैर-शासकीय अथवा अपंजीकृत समिति द्वारा समानांतर दान व्यवस्था का संचालन।

* दान एवं चढ़ावे से प्राप्त नकदी, स्वर्ण एवं रजत आभूषणों का सत्यापन।

* संबंधित रसीद पुस्तिकाओं, बैंक खातों एवं वित्तीय अभिलेखों की जांच।

* निजी बैंक खातों के कथित उपयोग की पड़ताल।

* किसी शासकीय अधिकारी, कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका एवं उत्तरदायित्व का परीक्षण।

निरीक्षण कर जुटाए जाएंगे साक्ष्य

आदेश के अनुसार जांच दल मंदिर परिसर का निरीक्षण करेगा, आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण करेगा, संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करेगा तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। रिपोर्ट में आवश्यक अनुशंसाएं भी शामिल की जाएंगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों, तहसीलदार, जनपद पंचायत एवं मंदिर प्रशासन को जांच में पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

यदि जांच में शिकायतों की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। वहीं यदि आरोप प्रमाणित नहीं होते हैं तो जांच रिपोर्ट उसी अनुरूप प्रस्तुत की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने किसी व्यक्ति या संस्था को दोषी घोषित नहीं किया है। धार्मिक संस्थानों में दान व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता मानी जा रही है।  इस जांच रिपोर्ट पर अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।

देश का प्रसिद्ध शक्ति पीठ है नलखेड़ा

मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा देश के प्रमुख शक्ति पीठों में गिना जाता है। ऐसे में दान व्यवस्था से जुड़े आरोपों पर प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और अंतिम निष्कर्ष समिति की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। इसलिए किसी भी आरोप को जांच पूरी होने से पहले अंतिम सत्य मानना उचित नहीं होगा।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

पप्पू यादव का आरोप: राहुल-प्रियंका को मरवाने की साजिश, Gen-Z पर हमला

पप्पू यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही Gen-Z को लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया।