मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की तैयारी : सभी विभाग, प्रकोष्ठ और इकाइयां भंग, प्रदेश कार्यकारिणी पर भी गिर सकती है गाज

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन में बड़ी सजर्री करने जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश कांग्रेस के अंतर्गत गठित सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी सभी स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। बताया जाता है कि इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भी नंबर आएगा और कई जिलाध्यक्षों क भी छुट्‌टी होगी।

प्रदेश प्रभारी चौधरी ने जारी किया आदेश

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों एवं संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत संचालित सभी विभाग, प्रकोष्ठ और उनकी जिला, ब्लॉक सहित सभी इकाइयां तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएंगी। आदेश की प्रतिलिपि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भेजी गई है।

👉 यह भी पढ़ें:

दिल्ली में समीक्षा बैठक के बाद फैसला

बताया जाता है कि यह फैसला दिल्ली में दो दिन से चल रही समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम संगठन के व्यापक पुनर्गठन का पहला चरण है।आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अब नए सिरे से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

प्रदेश कार्यकारिणी भी हो सकती है भंग

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) की वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी को भी भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की जा सकती है। पार्टी ने पिछले साल अगस्त में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों के काम का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है, जिसके आधार पर अब कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्षों के कामकाज को चार श्रेणियों में बांटा गया था। अब खराब परफॉर्मेंस वाले करीब आधा दर्जन जिलाध्यक्षों को पद से हटाने पर दिल्ली की बैठक में सहमति बन गई है।

संगठन के कामकाज को लेकर लगातार शिकायतें

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर लगातार शिकायतें आलाकमान तक पहुंच रही हैं। यहां गुटबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही, जिससे कांग्रेस के लिए अगला विधानसभा लड़ना मुश्किल हो जाएगा। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर कांग्रेस नेताओं के बीच हाथापाई का मामला भी दिल्ली तक पहुंचा था। बताया जात है कि इससे कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व बहुत नाराज है।

पटवारी बोले- नए स्वरूप में तैयार करेंगे

जीतू पटवारी ने कहा- राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन में संगठन सृजन अभियान चल रहा है। समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने सभी विभाग और प्रकोष्ठ की सभी इकाइयों को भंग किया है। संगठन को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में बनाया शतक, 52 गेंदों में 200 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। इंडिया-ए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कार्तिगई दीपम उत्सव: पुजारियों ने उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर जलाया दीया

कार्तिगई दीपम उत्सव में तिरुप्परनकुंद्रम के उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर पारंपरिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

CBI ने दमोह के डाक निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

दमोह डाक निरीक्षक रिश्वत मामले में सीबीआई ने उप-विभागीय डाक निरीक्षक को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज।

प्रियंका गांधी ने बताया बचपन का किस्सा, स्कूल में लड़के को मारा था थप्पड़

प्रियंका गांधी का बचपन का किस्सा: 1977 के चुनाव के बाद स्कूल में छात्र को थप्पड़ मारने का वाकया वीडियो में साझा किया। राहुल गांधी ने भी अपना अनुभव बताया।

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को हुई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को एमबीबी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

नागपुर से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिले

नागपुर लूट मामले की 3.74 करोड़ की नकदी बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, पुलिस की जांच जारी।

उत्तर प्रदेश में एकनाथ शिंदे की एंट्री, 35 सीटों पर हिंदुत्व एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेगी शिवसेना

उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने हिंदुत्व एजेंडे के तहत 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। प्रयागराज में पार्टी ने गठबंधन और रणनीति स्पष्ट की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा: सत्ता के लालच में फिर साथ आए बीजेपी-अकाली दल

सत्ता के लालच में भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा। 'आप' ने कहा, उसका गठबंधन सिर्फ पंजाब की जनता के साथ है।

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम धमाके की धमकी मिली। पुलिस ने जांच शुरू की, कार्यक्रम 29 नवंबर को निर्धारित है।

HAL ने मार्च 2027 तक तेजस Mk-1A की 18 विमानों वाली स्क्वॉड्रन देने का वादा

तेजस Mk-1A की डिलीवरी पर HAL ने 2027 तक पूरी 18 विमानों की स्क्वॉड्रन देने का वादा किया। वायुसेना के बेड़े को मिलेगा नया बल।