मध्यप्रदेश में 32 आईएएस के तबादले, ग्वालियर और सतना के नगर निगम कमिश्नर बदले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने ग्रामीण विकास और प्रशासनिक कामकाज से जुड़े अधिकारियों की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादला आदेश में 32 आईएएस अधिकारियों और राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची में ग्वालियर और सतना नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं। इसके अलावा 10 जिलों के जिला पंचायत सीईओ को भी नई पदस्थापना दी गई है। 2016 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को विभिन्न विभागों, जिला पंचायतों, नगर निगमों और प्रशासनिक पदों पर तैनात किया गया है।

ग्वालियर और सतना के निगम कमिश्नर बदले

2018 बैच के अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के सीईओ पद से हटाकर नगर पालिक निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं ग्वालियर नगर निगम के मौजूदा आयुक्त संघ प्रिय को सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह 2019 बैच के डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को सीईओ जिला पंचायत खंडवा से नगर पालिक निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें सीईओ स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

2016 बैच के  इन अधिकरियों की जिम्मेदारी बदली

संजना जैन को अपर कलेक्टर, मैहर से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग बनाया गया है। इसी तरह जगदीश कुमार गोमे को सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली से सीईओ जिला पंचायत सागर बनाया गया है।

2018 बैच के अधिकारियों में फेरबदल

अभिषेक चौधरी-सीईओ जिला पंचायत धार से आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर।

संघ प्रिय-आयुक्त, नगर पालिक निगम ग्वालियर से सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली।

अक्षय कुमार तेजपाल-सीईओ जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम भोपाल।

ज्योति शर्मा-सीईओ जिला पंचायत देवास से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन।

अंजली जोसेफ जोनाथन-सीईओ जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग।

नवीन कुमार धुर्वे-सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़ से सीईओ जिला पंचायत देवास।

2019 से 2021 बैच के अधिकारियों के तबादले

काजल जावला (2019) — सीईओ जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल।

डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) —सीईओ जिला पंचायत खंडवा से आयुक्त, नगर पालिक निगम सतना और सीईओ स्मार्ट सिटी सतना का अतिरिक्त प्रभार।

अनिल कुमार डामोर (2019) — अपर कलेक्टर विदिशा से उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग।

अभिषेक सराफ (2020) — सीईओ जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल।

विवेक के. डी. (2020) — सीईओ जिला पंचायत सागर से सीईओ, जबलपुर विकास प्राधिकरण।

सौम्या आनंद (2021) — सीईओ जिला पंचायत सीधी।

2022 बैच में भी व्यापक बदलाव

ईश्वर्य वर्मा — सीईओ जिला पंचायत खंडवा।

आशीष — अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर।

कार्तिकेय जायसवाल — सीईओ जिला पंचायत श्योपुर।

विशाल धाकड़ — सीईओ जिला पंचायत टीकमगढ़।

सोनाली देव — एसडीओ (राजस्व), बिछिया, मंडला से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन।

अर्पित गुप्ता — एसडीओ (राजस्व), बैहर, बालाघाट से सीईओ जिला पंचायत बड़वानी।

तनुश्री मीणा — एसडीएम पेटलावद, झाबुआ से सीईओ जिला पंचायत बालाघाट।

2024 बैच के सहायक कलेक्टरों की नई पदस्थापना

2024 बैच के कई सहायक कलेक्टरों को अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है।

आशीष कुमार — एसडीओ (राजस्व), बीना, जिला सागर।

अनिकेत शांडिल्य — एसडीओ (राजस्व), बैहर, जिला बालाघाट।

आकाश अग्रवाल — एसडीओ (राजस्व), मझौली, जिला सीधी।

पाटिल आशीष अशोक — एसडीओ (राजस्व), कुक्षी, जिला धार।

सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम — एसडीओ (राजस्व), देवसर, जिला सिंगरौली।

कुलदीप पटेल — एसडीओ (राजस्व), बिछिया, जिला मंडला।

जमादार फरहान इरफान — एसडीओ (राजस्व), शाहपुरा, जिला डिंडोरी।

ठाकुर ऋत्विक विजय — एसडीओ (राजस्व), बिजावर, जिला छतरपुर।

नवकीरण कौर — एसडीओ (राजस्व), उदयपुरा, जिला रायसेन।

श्रद्धा शुक्ला को लेकर यह है आदेश

श्रद्धा शुक्ला (2022) को फिलहाल पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखते हुए अपर कलेक्टर, जिला खंडवा के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश में उनके लिए कनिष्ठ वेतनमान का भी उल्लेख किया गया है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दो ग्राम कोकीन पकड़ने के मामले में आखिर किसे बचा रही इंदौर पुलिस, अब तक सिर्फ एक ही आरोपी, कार मालिक पर भी केस...

इंदौर में 2.2 ग्राम कोकीन के मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी को पकड़ा है। कार मालिक और ड्राइवर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर तीखा पलटवार किया। गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान बदलने का आरोप लगाया।

जयराम रमेश बोले- पीएम मोदी के झोला उठाने का समय करीब आ गया है

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सली' बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पीएम के झोला उठाने का समय अब करीब आ गया है।

एमपी में गोवर्धन पूजा पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ की सहायता

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा के मौके पर 3 हजार से अधिक गोशालाओं को 60 करोड़ रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को भी सम्मानित किया।

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार, भाजपा नेता के बेटे की मौत

नीमच में दिवाली की रात गैंगवार के दौरान भाजपा नेता के बेटे की मौत हुई। पुलिस ने मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

दीपावली के दूसरे दिन इंदौर की सड़कों से 1500 टन से ज्यादा कचरा साफ

दीपावली के दूसरे दिन इंदौर की सड़कों से 1500 टन से ज्यादा कचरा साफ किया गया। नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाया।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज, भोपाल-इंदौर में पारा 15 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ा है। भोपाल और इंदौर में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ठंडी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब, एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचा

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस प्रदूषण से स्थानीय नागरिकों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी, पटाखों से नुकसान

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी। पटाखों की चिंगारियों से कई दुकानों और वाहनों को नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने आग बुझाई।

दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक दिवाली पर आगजनी, फैक्ट्री और दुकानें जलीं

दिवाली पर दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक फैक्ट्रियों और दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुईं। शॉर्ट सर्किट और पटाखे कारण माने गए। कोई हताहत नहीं।