India

वाह रे, जबलपुर के कलेक्टर साहब, जिंदा तो ढूंढ नहीं पाए, दो बच्चों के शव बरामद कर बता दी सफलता

इंदौर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में सारे प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही साफ दिख रही है, लेकिन जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह इसे मानने को तैयार नहीं। वे जिंदा लोगों को बचा नहीं पाए, उल्टे दो बच्चों के शव बरामद कर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे प्रशासन की सफलता के रूप में प्रचारित किया।

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी ‘सर्जरी’,  62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के एसपी बदले, इंदौर में भी फेरबदल

भोपाल। मध्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासिनक सर्जरी की है। इसके तहत 62 आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसमें 19 जिलों के एसपी को भी इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा एडीजी, डीआईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

हैरान कर देने वाली घटना: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से यात्री ने लगाई छलांग

शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट खोलकर चलते  विमान से बाहर कूद गया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पश्चिम बंगाल; फाल्टा में फिर बजेगा लोकतंत्र का बिगुल: सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का ऐलान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अब एक बार फिर मतदान कराया जाएगा।

दिल्ली ;दिल दहला देने वाली घटना: विवेक विहार की चार मंजिला इमारत में भीषण आग, नौ लोगों की मौत

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंला इमारत में भयानक आग लग गई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक नौ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, घर में लटका मिला शव

नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग में जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनका शव घर में पंखे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

डीसी बोर्ड  के चुनाव में कई नामांकन फॉर्म में मिली गलतियां, बिडवाल और डोटरिया के नामांकन निरस्त

इंदौर। डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चुनाव में शनिवार को नामांकन फॉर्म की जांच हुई। इसमें से कई में गलतियां मिली हैं। विशेष रूप से ठाकुर नरेंद्र सिंह बिडवाल और ठाकुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह जी डोटरिया का नामांकन खारिज हो गया है। उन्हें 3 मई को दोपहर 3 बजे डेली कॉलेज के दरबार हॉल स्थित चुनाव कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसके बाद रविवार को ही अंतिम सूची प्रकाशित होगी।

ओम बिरला ने संसदीय समिति का किया गठन, केसी वेणुगोपाल बने लोक लेखा समिति अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद कीसमितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को फिर से संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

आप छोड़ भाजपा में आए संदीप पाठक की मुसीबत बढ़ी, पंजाब में दो एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तलवार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुसीबत बढ़ती दिखाई दे रही है। पंजाब में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। इसके कारण उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है।

टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को सही ठहराया

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 4 मई को मतगणना होनी है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आगे किसी आदेश की जरूरत नहीं है और चुनाव आयोग के आश्वासन को रिकॉर्ड में ले लिया गया है।

कर्नाटक में बर्ड फ्लू का कहर: तुमकुर में 40 मोरों की मौत, 10 किलोमीटर क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित

कर्नाटक के तुमकुर जिला में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) का गंभीर प्रकोप सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रशासन के अनुसार, इस संक्रमण के कारण अब तक करीब 40 मोरों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान पर सियासी संग्राम, सभी दलों के आरोप-प्रत्यारोप तेज

पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने जहां इस फैसले का स्वागत किया है, वहीं इसे और व्यापक स्तर पर कराने की मांग भी उठाई है

पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग, सुबह से लगी मतदाताओं की लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल में आज यानी 2 मई को 15 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान कराया जा रहा है।

बरगी क्रूज हादसे पर एक्शन में सीएम, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर सस्पेंड

भोपाल। जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे के बाद सीएम डॉ.मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम मोहन यादव के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले क्रूज पायलट, क्रूज हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

दशहरा मैदान पर मालवा उत्सव 6 मई से, देश भर के लोक कलाकारों का होगा जमावड़ा

इंदौर। लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित मालवा उत्सव इस वर्ष 6 मई से दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है। इस बार का उत्सव जनजाति नृत्य व जनजाति लोक कला एवं महिला शक्ति को समर्पित होगा। देश भर के लोक कलाकार इस आयोजन में शामिल होंगे।

मर्जी के मालिक एसडीएम बड़कुल को कलेक्टर का नोटिस, बच्चों की मौत पर हंसने के मामले में हो चुकी है कार्रवाई

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम ओमनारायण बड़कुल को काम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। बड़कुल ने नियमों को ताक पर रख कर कनाड़िया की एक जमीन के संबंध में आदेश पारित कर दिया, जबकि इसमें कलेक्टर की अनुमति जरूरी थी। कलेक्टर ने नोटिस में सात दिन के अंदर जवाब मांगा है, नहीं तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर कल दोबारा होगा मतदान, शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का फैसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर दोबारा वोट करवाने का फैसला लिया है। दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम के 11 पोलिंग बूथ और डायमंड हार्बर के चार पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, उनके खिलाफ एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के आदेश की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले में न तो मुकदमा दर्ज होगा और न ही कोई कानूनी कार्यवाही चलेगी।

हेलमेट का विरोध क्यों…आखिर सिर है किसका?

जब भी इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनने लगते हैं, विरोध शुरू हो जाता है। कोर्ट से लेकर पुलिस-प्रशासन तक के पूरी ताकत लगाने के बाद भी लोग हेलमेट पहनना शुरू नहीं करते। इस साल भी पुलिस ने इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनाने शुरू कर दिए हैं। हर दिन काफी संख्या में चालान बन रहे हैं, लेकिन हेलमेट पहनने की बजाए लोग विरोध कर रहे हैं।

पंजाब विधानसभा में सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

चंडीगढ़। पंजाब में आज शुक्रवार को मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया था। इसी दौरान विपक्ष ने सीएम भगवंत मान पर सदन में शराब पीकर आने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। बाद में कांग्रेस के विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

 मतगणना से पहले सियासी हलचल: अंबुमणि रामदास का दावा— “4 मई को हमारी जीत तय”

पीएमके नेता अंबुमणि रामदास ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इस चुनाव में जीत हासिल करेगा।

अब बिना रुके हाईवे सफर: सूरत में शुरू हुआ देश का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम

भारत में हाईवे यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सूरत के एनएच-48 स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा पर देश का पहला बैरियर-मुक्त मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है।

महंगाई की नई मार: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा बोझ

शुक्रवार से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है

मताधिकार पर सियासी संग्राम: जयराम रमेश ने उठाई मौलिक अधिकार बनाने की मांग, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि देश में मताधिकार खतरे में है और अब समय आ गया है कि इसे मौलिक अधिकार का दर्जा दिया जाए।

झूठ का जाल बेनकाब: भारतीय सेना के नाम पर वायरल वीडियो निकला फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने खोली सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय सेना के नाम पर एक भ्रामक वीडियो तेजी से फैलाया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सेना नागरिकों पर हमला कर रही थी

जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, चार शव मिले, कई लोग लापता, 30 से ज्यादा लोग थे सवार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को एक क्रूज डूबने की खबर है। इस क्रूज में 30 से 35 पर्यटक सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि पूरी योजना और अपनी शर्तों पर रोका गया था। उन्होंने कहा कि मैं फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि हमने यह ऑपरेशन इसलिए बंद नहीं किया कि हमारी क्षमता कम हो गई थी। हमने इसे अपनी मर्जी से रोका। जरूरत पड़ती तो हम लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार थे।

आईडीए में नियुक्ति से पहले सोशल मीडिया पर ‘रायता’, मंत्रीजी की ‘टीम’ भंड करने में जुटे भाजपाई

इंदौर। मध्यप्रदेश में निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ-आयोग में लगातार नियुक्तियां हो रही हैं, लेकिन इंदौर में कुछ अलग ही खेल चल रहा है। इस खेल के कारण इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्ति नहीं हो पा रही है। मंत्रीगुट और भाजपा के अन्य नेताओं के बीच लड़ाई के कारण नाम पर फैसला नहीं हो पा रहा। अब भाजपा के ही कुछ नेता और गुट मंत्रीजी की प्लानिंग को ध्वस्त करने में लगे हैं।

खुर्जा तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर: पुलिस मुठभेड़ में जीतू सैनी की मौत, अन्य की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में 25 अप्रैल की रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया

बिहार में पुलिस का कड़ा एक्शन: दिनदहाड़े हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, गोली लगने से घायल

सीवान जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भयावह हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में बुधवार  अप्रैल की देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पांच राज्यों में विधानसभा के लिए मतदान खत्म, एग्जिट पोल में बंगाल में तख्ता पलट की संभावना, असम में फिर से एनडीए

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गए। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इसके हिसाब से पश्चिम बंगाल में इस बार तख्ता पलट होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने हरदोई में किया गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण यूपी को पिछड़ा बना दिया। माफिया के ऊपर फिल्में बनती थीं। जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई, उन्हें यूपी की प्रगति पसंद नहीं आ रही।

आईडीए में फर्जी एनओसी का नया खेल, अधिकारियों ने पुलिस में की शिकायत, विधि विभाग का एक कर्मचारी शक के घेरे में

इंदौर। इंदौर के भूमाफिया फर्जीवाड़े के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। इसमें फर्जी एनओसी का मामला प्रमुख है। हाल ही में इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है, जिसमें आईडीए के अधिकारियों की फर्जी साइन से एनओसी लेने की कोशिश की गई थी। इस संबंध में आईडीए ने पुलिस में लिखित शिकायत की है, जिसमें विधि विभाग के एक कर्मचारी पर शंका जाहिर की गई है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग के कई फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खुर्जा तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 50-50 हजार के इनामी बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, पुलिस की गोली से घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया

फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का दुरुपयोग कर कई भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल किए जा रहे हैं। इन्हीं में एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अब बैंक पुराने, दुर्लभ और प्राचीन नोट व सिक्के खरीद रहे हैं, यहां तक कि बैंक कर्मचारी घर-घर जाकर इन्हें इकट्ठा कर रहे हैं

रेल पटरी पर साजिश का अंत: सेना की विशेष ट्रेन रोकने वाले आरोपी को 6 साल की सजा, श्वान ‘जेम्स’ बना जांच का हीरो

सेना की विशेष ट्रेन को रोकने की साजिश रचने वाले सनसनीखेज मामले में रेलवे न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। पटरी पर डेटोनेटर लगाकर ट्रेन को रोकने के दोषी पाए गए आरोपी को 6 साल के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी गई है

बंगाल चुनाव में निर्णायक घड़ी: दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील—महिलाएं और युवा बढ़-चढ़कर करें मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया है

रक्षा खर्च में भारत की बड़ी छलांग: दुनिया के शीर्ष पांच देशों में मजबूत जगह

वैश्विक स्तर पर बढ़ते सैन्य खर्च के बीच भारत ने भी रक्षा बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। करीब 8.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश बन गया है।

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, करोड़ों मतदाता कर रहे भविष्य का फैसला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज बुधवार सुबह 7 बजे से 142 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कर्मचारी गृह निर्माण संस्था में खेल जारी, आईडीए ने संयुक्त आयुक्त को फिर वापस की वरीयता सूची

इंदौर। कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था में वरीयता सूची के साथ खेल अब भी जारी है। आईडीए ने यह सूची संयुक्त आयुक्त को वापस कर दी है। आईडीए ने कहा है कि यह सूची सहकारिता उपायुक्त ने भेजी है और इसमें संयुक्त आयुक्त की अनुशंसा नहीं है। इसलिए आप अनुशंसा कर फिर से सूची भेजें। आईडीए पहले भी यह सूची संयुक्त आयुक्त को वापस कर चुका है।

सीएम कल इंदौर को देंगे 60 मेगावाट के सोलर प्लांट की सौगात, हर महीने तीन-चार करोड़ बचाएगा निगम

इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव कल यानी बुधवार 29 अप्रैल को इंदौर को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम कल इंदौर नगर निगम द्वारा विकसित 60 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का अधिकृत तौर पर शुभारंभ करेंगे। इससे नगर निगम को हर महीने बिजली पर खर्च किए जाने वाले तीन-चार करोड़ रुपए की बचत होगी। यह परियोजना खरगोन जिले के समराज और आशुखेड़ी गांवों में स्थापित की गई है।

खंडेलवाल और पालीवाल को मिला मेहनत का फल, संगठन ने पुराने कार्यकर्ताओं का रखा मान

इंदौर। भाजपा में इन दिनों नियुक्तियों का सिलसिला चल रहा है। हर दिन निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ में नियुक्तियां हो रही हैं। इसके लिए नेता अपने समर्थकों के माध्यम से जोर-आजमाइश कर रहे हैं। एक अच्छी बात यह कि इन नियुक्तियों में राजनीतिक संतुलन बनाने के साथ ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जा रहा है।

सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से मिली जमानत, राजा रघुवंशी के भाई ने इसे पैसे की ताकत बताया

इंदौर। हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। राजा रघुवंशी के भाई ने इसे पैसे की ताकत बताया।

मोहन कैबिनेट ने ओबीसी स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाई, अब 1550 की जगह मिलेंगे हर माह 10 हजार

भोपाल। मुख्यमत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें ओबीसी वर्ग की स्कॉलरशिप राशि 1550 रुपए से बढ़ाकर 10 हजार करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही 38901 आंगनवाड़ी भवनों में बिजली पहुंचाने सहित कई फैसले लिए गए।  

भाजपा ज्वाइन करने के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल-आम आदमी पार्टी की सरकार ने लूट मचा रखी थी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को स्वाति मालीवाल भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं दिल्ली के लिए जी-जान से काम करूंगी, हमेशा से करती आई हूं। अब क्योंकि भाजपा में जुड़े हैं, भाजपा की जो पावर है उससे हम दिल्ली में और भी अच्छे से काम कर पाएंगे। पिछले 10 सालों में हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बहुत ही ज्यादा लूट मचा रखी थी।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल का ‘सत्याग्रह’, राजघाट पहुंचकर बापू से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए 'सत्याग्रह' का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में मंगलवार दोपहर 12 बजे दोनों नेता राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केजरीवाल के बाद अब  मनीष सिसोदिया ने सुनवाई से किया किनारा, न्याय पर उठाए सवाल

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी मामले में चल रही अपील याचिका की सुनवाई से खुद को अलग करने का फैसला लिया है।

नितिन राज मामले पर केरल में उबाल: न्याय की मांग में बंद से थमा जनजीवन

केरल में डेंटल कॉलेज छात्र नितिन राज की मौत को लेकर मंगलवार को व्यापक विरोध देखने को मिला। न्याय की मांग में विभिन्न दलित संगठनों द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद का असर पूरे प्रदेश में साफ नजर आया,

डेली कॉलेज में अब दो ही कैटेगरी में होंगे चुनाव, संविधान संशोधन के बाद चुनाव अधिकारी ने दिए आदेश

इंदौर। डेली कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के चुनाव अब दो ही कैटेगरी में होंगे। संविधान संशोधन के बाद चुनाव अधिकारी ने दावे-आपत्तियों का निपटारा करते हुए दो ही कैटेगरी में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। अब ओल्ड डेलियंस कैटेगरी खत्म कर दी गई है।

चाबहार पर अनिश्चितता: अमेरिकी छूट खत्म, भारत ने कहा—ईरान और अमेरिका से जारी है बातचीत

चाबहार बंदरगाह को लेकर स्थिति एक बार फिर जटिल होती दिख रही है। अमेरिकी प्रतिबंधों में मिली छूट 26 अप्रैल को समाप्त होने के बाद भारत ने स्पष्ट किया है कि यह मामला अभी ईरान और अमेरिका के साथ बातचीत के अधीन है।

भीषण गर्मी में तिलमिलाया पाक ;सिंधु जल संधि को लेकर फिर दी  चेतावनी, भारत पर गंभीर आरोप

सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने भीषण गर्मी के बीच भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया है

गंगटोक की सुबह बनी खास: पीएम मोदी ने बच्चों संग खेला फुटबॉल, दिखा उत्साह और उमंग

नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान गंगटोक में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मंगलवार सुबह उन्होंने बच्चों के एक समूह के साथ फुटबॉल खेलकर सभी का दिल जीत लिया।

आईडीए के लिए मंत्रीजी की ‘टीम’ तैयार : नाम भी तय, पद भी तय, फिर बाकी नेताओं का क्या?

आईडीए के लिए मंत्रीजी की ‘टीम’ तैयार : नाम भी तय, पद भी तय, फिर बाकी नेताओं का क्या?

नकद और डिजिटल का संतुलन: भारत की अर्थव्यवस्था में दोनों का साथ बना मजबूत आधार

एसबीआई रिसर्च की एक ताजा  रिपोर्ट में भारत की भुगतान व्यवस्था को लेकर अहम तस्वीर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में नकद और डिजिटल भुगतान दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बेहद महत्वपूर्ण हैं और ये एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि पूरक के रूप में काम कर रहे हैं।

लद्दाख मुद्दों पर फिर शुरू होगा संवाद: 22 मई को दिल्ली में अहम बैठक, संगठनों की नजर बड़े फैसलों पर

लद्दाख के संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत में चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गृह मंत्रालय ने 22 मई को दिल्ली में उप समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

शादी से लौटते ही टूटा कहर: नर्मदापुरम में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, कई घायल

नर्मदापुरम में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। माखननगर थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब एक से दो बजे के बीच नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास यह दर्दनाक दुर्घटना हुई।

पंजाब में ईडी का बड़ा एक्शन: पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग जांच तेज

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को पंजाब में कई स्थानों पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई राज्य पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और उनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है।

मध्यप्रदेश में ‘मोहन मैजिक’ से सत्ता संतुलन, सिंधिया को हराने वाले केपी यादव को मिली ‘शक्ति’

भोपाल। मध्यप्रदेश में निगम-मंडल-प्राधिकरण में नियुक्तिों का सिलसिला जारी है। इसी बीच सियासी गलियारों में एक नाम की खूब चर्चा हो रही है, वह है पूर्व सांसद डॉ.केपी यादव का नाम। डॉ. केपी यादव को मध्यप्रदेश स्टेट सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड में संचालक नियुक्त किया गया है। लोग इसे मध्यप्रदेश भाजपा में सत्ता संतुलन बनाने का मोहन मैजिक बता रहे हैं।

मन की बात में पीएम मोदी ने की जनगणना से लेकर बुद्ध तक की चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने रविवार 26 अप्रैल को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के माध्यम से संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि...

द बर्निंग ट्रेन: चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में मचा हड़कंप, यात्रियों में दहशत

तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चारमीनार एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। यह हादसा आलेर रेलवे स्टेशन के पास...

टेकऑफ से पहले बड़ा हादसा टला: इंजन में आग लगते ही रोकी गई उड़ान, यात्रियों को आपातकाल में निकाला गया

दिल्ली से ज्यूरिख जा रही स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक उड़ान बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यह घटना इंदिरा गांधी...

भारतीय फोटोग्राफी  के महान सितारे रघु राय का निधन, कैमरे से दुनिया को दिखाया भारत का असली चेहरा

भारत के प्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का रविवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उनके निधन से...

भारत में बढ़ेगा अमीरी का ग्राफ: 2031 तक अरबपतियों की संख्या में तेज उछाल का अनुमान

रियल एस्टेट कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की ताजा रिपोर्ट ने भारत की संपत्ति वृद्धि को लेकर बड़ा संकेत दिया है। ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2026’ के...

ट्रंप की डिनर पार्टी में गोलीबारी पर मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, बोले—“लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त...

आईडीए में नियुक्ति को लेकर घमासान, नहीं मान रहे इंदौरी ‘पहलवान’

इंदौर। भाजपा में इन दिनों नियुक्तियों का सीजन चल रहा है। निगम-मंडल-प्राधिकरण में लंबे समय अटकी नियुक्तियों की घोषणा हर दिन हो रही है,...

डेली कॉलेज के चुनाव पर विवाद, ओल्ड डेलियंस को आशंका-संविधान बदलकर चुनाव कराने की तैयारी

इंदौर। डेली कॉलेज गर्वनिंग बॉडी के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। ओल्ड डेलियंस को आशंका है कि डीसी बोर्ड इस बार संविधान...

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा का आप पर हमला, केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत बताया

नई दिल्ली। दिल्ली कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने केजरीवाल के...

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img