ओडिशा के पारादीप पोर्ट से आयरन ओर लेकर निकला पनामा झंडे वाला एक विदेशी कार्गो जहाज बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक जहाज से संपर्क टूटने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जहाज के 24 क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
1,700 टन आयरन ओर लेकर निकला था जहाज
👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज
- नदी में मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अवशेष: लापता कारोबारी केस में चौंकाने वाला मोड़
- अंडमान सागर में दर्दनाक हादसा: 250 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता, बच्चों की भी आशंका
- पश्चिम एशिया में बढ़ता संकट: अमेरिकी लड़ाकू विमान गिराए गए, लापता पायलट को लेकर बढ़ी टकराव की आशंका
- भारतीय वायुसेना का Su-30 MKI फाइटर जेट रडार से हुआ गायब, असम के ऊपर से उड़ान भरने के दौरान टूटा संपर्क, तलाश जारी
मिली जानकारी के अनुसार, जहाज 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे पारादीप पोर्ट से रवाना हुआ था। उस पर लगभग 1,700 टन आयरन ओर फाइन्स यानी लौह अयस्क का बारीक चूरा लदा हुआ था। जहाज की आखिरी लोकेशन ओडिशा तट से करीब 200 से 240 नॉटिकल मील दूर बताई जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक, जहाज में 24 क्रू मेंबर्स सवार थे। इनमें करीब 20 चीनी नागरिक, दो म्यांमार और एक बांग्लादेशी नागरिक होने की जानकारी सामने आई है। बाकी क्रू मेंबर्स की नागरिकता की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे कोस्ट गार्ड और नौसेना
इंडियन कोस्ट गार्ड की पारादीप यूनिट के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल संजय नेगी के मुताबिक, अंडमान और निकोबार यूनिट की ओर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट कर बचाव अभियान में सहयोग करने को कहा गया है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज वास्तव में किस परिस्थिति में डूबा या लापता हुआ। तकनीकी खराबी, खराब मौसम या समुद्र में किसी अन्य आपात स्थिति की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
अधिकारियों ने यह भी कहा है कि अभी यह पक्के तौर पर पता नहीं चल पाया है कि कितने क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचाया गया है। जहाज की लोकेशन तलाशने के साथ-साथ क्रू से संपर्क स्थापित करने की लगातार कोशिश की जा रही है।
यह घटना सामने आने के बाद बंगाल की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा और जहाजों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।



