Sonam Wangchuk ने वीडियो जारी कर कहा-मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा…कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने की मुलाकात

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे 20 जुलाई तक जिंदा रहने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इधर, वांगचुक को नेताओं और सेलिब्रेटी का लगातार समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा उनसे मिलने जंतर-मंतर पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा संसद तक की मार्च का जिक्र करते हुए कहा कि मैं किसी भी हालत में 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, जिससे आप सभी के साथ संसद तक मार्च कर सकूं। अगर 20 जुलाई को हमारा मार्च सफल नहीं रहा तो फिर भूतकर बनकर वापस आऊंगा।

👉 यह भी पढ़ें:

खेड़ा ने कहा-विरोध की भाषा नहीं समझती सरकार

पवन खेड़ा ने वांगचुक से मुलाकात के बाद कहा कि हम सभी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. हम सभी एक बेहद असंवेदनशील सरकार से निपट रहे हैं, जो लोकतांत्रिक विरोध की भाषा को नहीं समझती है। जब ऐसी सरकार का सामना हो, तो विरोध के तरीकों को बदलना होगा। इस सरकार के खिलाफ अपनी जान जोखिम में डालने से कोई परिणाम नहीं मिलेगा।

डिंपल और केजरीवाल कर चुके हैं मुलाकात

कांग्रेस से पहले आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और शिवसेना के नेता जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल खुद जंतर-मंतर पहुंचे थे। उन्होंने वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाने की मांग कर दी थी. उनके साथ ही सपा सांसद डिंपल यादव और रुचि वीरा भी जंतर-मंतर पहुंची थीं। शिवसेना की प्रवक्ता सुषमा अंधारे ने भी सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी।

राज ठाकर ने भी वांगचुक का किया समर्थन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी वांगचुक की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार ने देश में विरोध प्रदर्शन के अधिकार को ही खत्म करने का फैसला कर लिया है। ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पारदर्शिता केवल नीट परीक्षा में ही नहीं, बल्कि सभी परीक्षाओं में जरूरी है और प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की।।

पिनाराई विजयन ने भी किया समर्थन

गुरुवार को केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन ने केंद्र पर वांगचुक की बिगड़ती सेहत के प्रति उदासीन रहने का आरोप लगाया। एक फेसबुक पोस्ट में, विजयन ने कहा कि वांगचुक की हालत के बारे में खबरें चिंताजनक हैं और उन्होंने केंद्र की इस बात के लिए आलोचना की कि वह उनके उठाए गए मुद्दों पर उनसे बात करने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न केवल NEET में कथित गड़बड़ियों से प्रभावित छात्रों की चिंताओं को नजर अंदाज कर रही, बल्कि वांगचुक की जान की भी परवाह नहीं कर रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।