नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है। इसी बीच रविवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपक ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सोनम वांगचुक ने छात्रों को न्याय दिलाने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान काफी संख्या में प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर उपस्थित थे। इनमें ज्यादातर छात्र और युवा शामिल थे. कुछ किसान नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। अनशन की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ हुई।
👉 यह भी पढ़ें:
- सोनम वांगचुक ICU में भर्ती, पत्नी गीतांजलि अंगमो की भावुक अपील—‘उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक सोच का बोझ मत डालिए’
- सोनम वांगचुक अनशन खत्म, PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की दी शुभकामना; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रदर्शन जारी
- NEET पेपर लीक पर बड़ा अपडेट: अनशन ख़त्म कर बोले सोनम वांगचुक, सरकार ने मानी ये 3 बड़ी मांगें
- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन पर नजर
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
- Parliament March 2026: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, बोले- ‘इन शर्तों पर आज खत्म कर दूंगा अनशन’; दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
राजघाट भी गए वांगचुक और दीपके
भूख हड़ताल शुरू करने से पहले, वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट भी गए। सीजेपी 20 जून से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसमें एग्जाम सिस्म में कथित खामियों के लिए जवाबदेही और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
किसान और नेता भी हो रहे शामिल
प्रदर्शन में कई किसान नेता भी शामिल हुए। इससे पहले पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा था कि शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा।
170 दिन बाद जेल से निकले थे वांगचुक
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक 170 दिन से वे जोधपुर जेल में थे। सोनम के अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह हिंसा हुई थी। इन प्रदर्शनों में 4 लोगों की मौत हुई थी। 90 लोग घायल हुए थे। सरकार का आरोप है कि वांगचुक ने इस हिंसा को भड़काया। दो दिन बाद 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें फौरन जोधपुर शिफ्ट कर दिया था।



