फ्रांस। फ्रांस के टॉम्ब्लेन शहर में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 छात्रों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। एक पैराशूट ट्रेनिंग स्कूल का पिलाटस पीसी-6 टर्बो पोर्टर विमान क्रैश हो गया। इसका इस्तेमाल पैराशूट जंपिंग ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हादसे में विमान के पायलट समेत सभी 10 यात्री मारे गए। मृतकों में पांच छात्र और पांच इंस्ट्रक्टर शामिल थे। विमान में मौजूद कोई भी व्यक्ति इस हादसे में बच नहीं सका।
👉 यह भी पढ़ें:
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- Nazca Lines Plane Crash: पेरू में पर्यटकों से भरा विमान क्रैश, 13 लोगों की मौत; 11 विदेशी टूरिस्ट और 2 पायलट थे सवार
- इंग्लैंड vs फ्रांस : 10 गोलों की बारिश में इंग्लैंड ने जीता कांस्य पदक, बुकायो साका की हैट्रिक ने रचा इतिहास
- FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, ओयारज़ाबल और पोरो बने जीत के हीरो
- FIFA World Cup 2026 : एम्बाप्पे के दम पर फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
उड़ान के दौरान अचानक हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि विमान उड़ान के दौरान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि फ्रांस के गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं ताकि हालात का जायजा लिया जा सके।
हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि विमान तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से क्रैश हुआ। ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी डेटा की जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह साफ हो पाएगी।



