ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 1.1 करोड़ रुपए का इनामी गणेश सहित चार नक्सली एनकाउंटर में ढेर

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के बार्डर पर सुरक्षा बलों को नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दो महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। मृतकों में एक करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उईके भी शामिल है।

बताया जाता है कि ओडिशा के कंधमाल जिले के गंजम से लगे राम्पा इलाके में यह मुठभेड़ हुई है। स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली जानकारी के आधार पर कंधमाल जिले के चाकपाड पुलिस स्टेशन इलाके और गंजाम जिले के सीमावर्ती इलाकों में रामभा जंगल रेंज में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया गया। इसमें ओडिशा के स्पेशल फोर्स एसओजी, सीआरपीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम शामिल हैं। सुरक्षाबल जब नक्सलियों की तलाश कर रहे थे, इसी दौरान हुई मुठभेड़ में नक्सलियों की सेन्ट्रल कमेटी सदस्य नक्सल कमांडर गणेश उइके मारा गया। नक्सली कमांडर गणेश उईके तीन दशकों तक बस्तर में सक्रिय रहा। इस दौरान कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया। इलाके की तलाशी के बाद वर्दी पहने चार माओवादियों के शव मिले, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।