मध्यप्रदेश के सीएम विरोधियों के लिए बुरी खबर, अमित शाह ने ग्वालियर में कहा-शिवराज चौहान से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर रहे मोहन यादव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ग्वालियर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में थे। इस दौरान उन्होंने राज्य में हो रहे विकास को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से हटाने का काम किया और अब मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट के उद्घाटन के मौके पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनसभा से पूर्व ग्वालियर में दो लाख करोड़ से अधिक लागत की औद्योगिक परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकर्पण भी किया। शाह ने कहा कि हर जगह बीज बोकर फसल उगाई जाती है, लेकिन मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थित इतनी आकर्षक है कि यहां रुपये बोकर आप करोड़ों रुपये कमा सकते हैं। इतनी उपजाऊ हमारे मध्य प्रदेश की भूमि है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने यह शुरुआत की है और कम से कम उन्हें यह विश्वास है कि इसके बहुत अच्छा परिणाम सामने आएंगे।

क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों की तारीफ

गृह मंत्री ने क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई राज्य क्षेत्रीय संतुलन से विकास करता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा जनता और निवेशकों को होता है। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्रीय विशेषता वाले उद्योग विकसित होते हैं तो वह टिकाऊ और सफल भी होते हैं। यह नया विचार मध्य प्रदेश के लिए शुभ हो. जिन लोगों ने निवेश किया है, उनको भी बहुत शुभकामनाएं।

वाइब्रेंट गुजरात का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान वहां आयोजित किए गए निवेशक सम्मेलन वाइब्रेंट गुजरात का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्य की राजधानी में ऐसे आयोजनों की एक व्यवस्थित और वैज्ञानिक शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में निवेश आता था। यह बहुत अच्छा प्रयास था और सफल भी हुआ, मगर मोहन यादव ने राज्य के संतुलित विकास के लिए क्षेत्रीय निवेश सम्मेलन की एक नई शुरुआत की है। इस शुरुआत से सभी राज्यों में आने वाले दिनों में राज्य के संतुलित विकास के लिए बेहद फायदा होगा।

प्रदेश को भाजपा ने दिखाया विकास का रास्ता

अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाने का काम हमारी ही पार्टी ने किया है। एक जमाने में जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में यहां कांग्रेस का शासन था, तब यह राज्य बीमारू प्रदेशों की श्रेणी में था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से हटाने का काम किया और अब मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान से भी ज्यादा ऊर्जा के साथ इसे आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। इससे मध्य प्रदेश अब निश्चित रूप से विकसित राज्य बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सोनम वांगचुक बोले: विरोध प्रदर्शन की न मिले अनुमति तो बन सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर बांग्लादेश जैसे हालात की चेतावनी दी। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ होगी ‘आरआरआर’ से 6 गुना बड़ी, शूटिंग पूरी

एसएस राजामौली की वाराणसी फिल्म RRR से 6 गुना बड़ी है। शूटिंग में 40 दिन की बचत हुई है। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा, 50 पर चार्जशीट

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी नागरिकों के अवैध प्रवास का खुलासा हुआ है। 50 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

गोविंदा ने कोमल रानी संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया

गोविंदा ने कोमल रानी अफेयर पर चुप्पी तोड़ी और परिवार से जुड़े आरोपों का जवाब दिया। सुनीता आहूजा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के तनाव पर खुलकर बात की।

AICWA ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- सुरक्षा न मिली तो एक्टर्स मुंबई छोड़ सकते हैं

AICWA ने अमित शाह को पत्र लिखकर मुंबई में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सुरक्षा न मिलने पर कलाकार मुंबई छोड़ सकते हैं।

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- हक के लिए लड़ो, वरना मिट जाओगे

बारामूला में फारूक अब्दुल्ला ने हक की लड़ाई को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला

नेहा बोरा ने साफ किया कि वे पीस बॉन्ड पर साइन नहीं करेंगी। AISA ने मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार को दबाने का आरोप लगाया।

पटना के दुर्गा मंदिर में मिला डेढ़ साल के मासूम का सिर, पुलिस जांच में जुटी

पटना के दुर्गा मंदिर में डेढ़ साल के मासूम का सिर मिला। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प, कक्षाएं अब ऑनलाइन होंगी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों और गार्ड्स के बीच झड़प के बाद प्रशासन ने कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में चलाने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

28KM माइलेज वाली Maruti Victoris Aurum हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, जानें कीमत

मारुति विक्टोरिस हाइब्रिड एडिशन लॉन्च, 28KM माइलेज के साथ ₹22,990 एक्सेसरी किट। जानें कीमत, फीचर्स और बिक्री रिकॉर्ड।