👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एथेनॉल घोटाले पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बना मध्यप्रदेश
- Haryana Congress में खुलकर सामने आई अंदरूनी लड़ाई, प्रदेश प्रभारी की बैठक में हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर कसे तंज
- Hyderabad News: ओवैसी परिवार के एजुकेशनल कैंपस पर बवाल, BJP का बड़ा आरोप- ‘Lake Buffer Zone’ में निर्माण पर कांग्रेस क्यों खामोश?
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
- PM Modi in Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी और जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का किया लोकार्पण
- Ayodhya News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया ‘नजरबंदी’ का आरोप, रामलला दर्शन से पहले बढ़ा सियासी विवाद
0:00 left
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में थे। वे वहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्धाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने भेदभाव की राजनीति की। कांग्रेस ने कभी महापुरुषों को महत्व नहीं दिया, जो उन्हें भाजपा की सरकार में मिला है।
पीएम मोदी ने कह कि हमें ये नहीं भूलना है कि आजादी के बाद अच्छे काम को एक ही परिवार के नाम से योजना पनपी। एक ही परिवार, उनकी ही मूर्तियां, यही सब चला। भाजपा ने देश को इस प्रवृति से बाहर निकाला है। भाजपा हर किसी के योगदान को अवसर दे रही है। कोई नहीं भूल सकता है कि बाबा साहेब अंबेडकर की विरासत को मिटाने का प्रयास हुआ। कांग्रेस और यूपी में सपा ने यही किया, लेकिन भाजपा ने बाबा साहेब के इतिहास को मिटने नहीं दिया।
गरीबी हटाओ के नारों को सुशासन मान लिया
पीएम मोदी ने कहा कि आज अटल जी की जयंती का यह दिन ‘सुशासन’ के उत्सव का दिन है। लंबे समय तक इस देश में ‘गरीबी हटाओ‘ जैसे नारे को ही सुशासन मान लिया गया था, लेकिन अटल जी ने सही मायने में सुशासन को जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार, भारत माता की सेवा करते हुए, हर बच्चे को, हर किसी के योगदान को सम्मान दे रही है। आज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दिल्ली में कर्तव्य पथ पर है। कोई नहीं भूल सकता कि बाबा अंबेडकर की विरासत को कैसे नष्ट किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार ने दिल्ली में यह पाप किया, और यहां यूपी में, समाजवादी पार्टी के लोगों ने भी वही पाप किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बाबा साहेब की विरासत को नष्ट नहीं होने दिया। आज, दिल्ली से लंदन तक, बाबा अंबेडकर के पंच तीर्थ उनकी विरासत का जश्न मना रहे हैं।
सरदार पटेल के काम और कद को छोटा किया गया
पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने रियासतों को भारत में मिलाया. लेकिन आजादी के बाद उनके काम और कद को छोटा कर दिया। भाजपा ने सरदार साहब को मान सम्मान दिया, जिसके वो हकदार थे. उनकी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई। कांग्रेस के शासन में आदिवासियों को उचित स्थान नहीं दिया गया। हमारी सरकार ने भगवान बिसरा मुंड का भव्य स्मारक बनाया. साथियों, देश भर में ऐसे अनेक उदाहरण हैं। महाराज सुहेलदेव का स्मारक भाजपा सरकार में बना। निषादराज और प्रभु राम की मिलन स्थली को सम्मान मिला।



