पंढरपुर। महाराष्ट्र के पंढरपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी पिक अप वैन एक कुएं में गिर गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है।
बताया जाता है कि पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले कुछ लोग एक पिक-अप गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से उनकी गाड़ी एक कुएं में जा गिरी। वैन में सवार लोग म्हसवड में सिद्धनाथ के दर्शन के लिए गए थे। वापस गांव लौटते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Uddhav Thackeray गुट को बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर ने बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय की दी मंजूरी
- TET Paper Leak : महाराष्ट्र में टीईटी का पेपर लीक, कल रविवार को होने वाली थी परीक्षा रद्द
- महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर के पास बना सभा मंडप गिरा, कई की मौत, 30 से ज्यादा घायल
- Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को तगड़ा झटका, पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद
- महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब का कहर, अब तक 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार
- शरद पवार और उद्धव ठाकरे को नहीं थी ऐसी हार की उम्मीद, महाराष्ट्र में दांव पर लगी विपक्ष की राजनीति
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव में मातम पसरा है. फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)



