शरद पवार और उद्धव ठाकरे को नहीं थी ऐसी हार की उम्मीद, महाराष्ट्र में दांव पर लगी विपक्ष की राजनीति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम ने महाविकास अघाड़ी को कहीं का नहीं छोड़ा। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले शरद पवार ने 84 साल की उम्र में ऐसी हार की उम्मीद नहीं की होगी। बालासाहेब ठाकरे की गद्दी संभाल रहे उद्धव ठाकरे की राजनीतिक विरासत ही दांव पर लग गई है। कांग्रेस की जो बुरी गत हुई है उससे उबरने में उसे काफी वक्त लगेगा। मराठी भाषियों के दम पर राजनीति करने वाले मनसे के राज ठाकरे अपने बेटे को भी जीत नहीं दिला पाए।

इस चुनाव ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे के बड़ा झटका दिया है। उनकी पार्टी के लिए विपक्ष के नेता की भूमिका निभाना भी एक चुनौती है। अब तो उद्धव के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उनके नेतृत्व में एक गुट एकनाथ शिंदे ले गए और इसके बाद लगातार पार्टी कमजोर होती चली गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार को इस चुनाव ने बुरी तरह तोड़ दिा है। पिछले दिनों वे अपने राजनीतिक संन्यास की बात कर रहे थे, अब न चाहते हुए भी उन्हें ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ेगा। कांग्रेस की भूमिका की बात करें तो वह उद्धव ठाकरे और शरद पवार की नौका की पतवार भी नहीं बन पाई। लोकसभा चुनाव में ऐसा लगा था कि पार्टी थोड़ा आगे जा रही है, लेकिन राहुल गांधी उसे संभाल नहीं पाए। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या महाविकास अघाड़ी एकजुट रह पाएगी।

महायुति ने नब्ज पर रखा हाथ

महाविकास अघाड़ी से अलग महायुति ने महाराष्ट्र की जनता की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश में लगी रही। जहां जातीय समीकरण की जरूरत रही, वहां उस पर ध्यान दिया जहां विकास की जरूरत थी, वहां उसे पूरा किया। एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार के बीच मनमुटाव की खबरें भी आती रहीं, लेकिन मैदान में जनता के बीच वे एकजुट दिखे। हिन्दू वोटों के बंटवारे के मुद्दे को महायुति भुनाने में सफल रही। शरद पवार जैसा दिग्गज नेता भी पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नारों का तोड़ नहीं निकाल पाए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।