महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब का कहर, अब तक 15 लोगों की मौत, मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Date:

पुणे। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर है। वहीं शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शराब कांड के मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानाकारी के अनुसार पिंपरी-चिंचवाड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों ने दम तोड़ा, हीं पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई है। जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब आरोपी योगेश वानखेडे ने तैयार की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज किए हुए थे।

पेट में दर्द की शिकायत थी

पिंपरी-चिंचवड पुलिस ने बताया कि गुरुवार को फुगेवाडी इलाके में पांच लोगों की मौत हुई। पुलिस ने शुरू में कहा था कि पांच में से चार मौतें शराब से जुड़ी नहीं हैं, लेकिन अब सभी लोगों की मौत की जांच शुरू कर दी गई है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि  उनके क्षेत्र में तीन लोगों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की थी। मौत का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है और जहरीली शराब के पहलू की जांच की जा रही है।

योगेश वानखेडे ने की थी शराब की आपूर्ति

राज्य आबकारी आयुक्त अतुल कानडे ने कहा कि फुगेवाडी में हुई मौतों के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। कानडे ने कहा कि हमने योगेश वानखेडे को गिरफ्तार लिया है, जिसने फुगेवाडी और हडपसर दोनों जगह शराब की आपूर्ति की थी। उसे पिंपरी चिंचवड पुलिस को सौंप दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

सीएम फडणवीस ने कहा-जड़ों तक जाएंगे

सीएम देवेंद फडणवीस ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसमें आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है। कुछ लोगों को और अरेस्ट किया जा सकता है. इसकी पूरी इकोसिस्टम को हमने ढूंढ निकाला है। सीएम ने यह भी कहा कि पुलिस पूरी तरह से प्रयास कर रही है और कहां तक इकोसिस्टम फैला है इसे भी ढूंढा जा रहा है। मैं मानता हूं कि इसकी जड़ों तक जाकर हम इसे समाप्त करेंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव में गड़बड़ियों की होगी जांच, हाईकोर्ट ने नीतिगत फैसला लेने पर लगाई रोक

डेली कॉलेज बोर्ड के चुनाव होने के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अब चुनावी प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और कोर्ट ने इस संबंध में जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी तथा साइबर क्राइम पुलिस को 15 दिन में विस्तृत जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।