नई दिल्ली। कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने वहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि सिद्धारमैया ने अपने बेटे के लिए कर्नाटक में बड़े पद की मांग की है।
सूत्र बतात हैं कि इस मुलाकात में सिद्धारमैया ने पार्टी हाईकमान के सामने मांगों का पिटारा खोला है। इसमें बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए नए मंत्रिमंडल में बड़ा मंत्रालय सहित कई अन्य मांगें शामिल हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- शशि थरूर ने पीएम मोदी को दिया जवाब, कहा-राहुल गांधी ने युवाओं में जोश जगाया
- पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें
- सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- देश से चंपत होकर चंपा घूम रहे नेता प्रतिपक्ष
- बीजेपी प्रवक्ता ने राहुल गांधी पर लगाया विदेशी ताकतों से जुड़ाव का आरोप
- अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया हमला, कहा- अगले 30 साल आपका नंबर नहीं लगेगा
- फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
कर्नाटक मंत्रिमंडल के लिए सौंपी सूची
बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेतृत्व को राज्यसभा और विधान परिषद (एमएलसी) नियुक्तियों के लिए पसंदीदा नेताओं की सूची सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने नए मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा की है। सिद्धारमैया ने अपने करीबी नेताओं और समर्थकों को नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की मांग की है।
बेटे का भविष्य सुरक्षित करने की चिन्ता
बताया जाता है कि पद छोड़े के बाद से सिद्धारमैया को अपने बेटे यतींद्र के भविष्य की चिन्ता सता रही है। सिद्धारमैया चाहते हैं कि उनके बेटे को सरकार में मजबूत भूमिका मिले। इसीलिए उन्होंने डीके शिवकुमार नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में बड़े मंत्रालयों की मांग की है। इनमें चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उद्योग और जल संसाधन जैसे अहम विभाग शामिल बताए जा रहे हैं।
डीके शिवकुमार को ही मिलेगी कमान
सिद्धारमैया के पद छोड़ने के बाद डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है। इससे पहले ही सिद्धारमैया ने दिल्ली में अपनी बिसात बिछा दी है। अब देखना यह है कि आलाकमान उनकी कितनी मांगें पूरी करता है।



