मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 29 मई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। आज बीएसई सेंसेक्स 161.66 अंक की बढ़त के साथ 76,029.45 पर खुला, वहीं निफ्टी ने भी 57.15 की तेजी के साथ 23,964 अंक पर शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 पर पहुंच गया और निफ्टी 95.65 अंक बढ़कर 24,002.80 पर पहुंच गया।
आईटी शेयरों में दिखी तेजी
शुक्रवार के शुरुआती ट्रेड में करीब 1,483 शेयरों में तेजी का रुख है, जबकि 1,107 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा 212 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर आज सबसे ज्यादा आईटी शेयरों में तेजी दिख रही है। ये इंडेक्स बाजार खुलते ही 2.5% तक चढ़ गया। इसमें वीप्रो 3%, इंफोसिस 3.8%, कोफोर्ज 3%, परसिस्टेंट 3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : शेयर बाजार पर आज पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात का असर, सेंसेक्स और निफ्टी हुए लाल
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
इन सेक्टर्स के शेयरों में कमजोरी
बाजार की शुरुआत में FMCG, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स थोड़े कमजोर थे। बजाज ऑटो, ओएनजीसी , अडानी पोर्ट्स, कोल इंडिया और एटरनल के शेयरों में गिरावट दिख रही है।
एशियाई बाजारों में तेजी
शुक्रवार को एशिया-पैसिफिक बाजार बढ़त के साथ खुले। निवेशक एक तरफ ईरान से जुड़ी नई सैन्य गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे, तो दूसरी तरफ उनका ध्यान अमेरिका-ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर भी था। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.88% चढ़ा, जबकि टॉपिक्स में 0.53% की बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह से दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 2.68% उछला, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.25% की तेजी देखी गई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स पिछले बंद स्तर 25006.16 से थोड़ा नीचे 24,995 पर कारोबार करता नजर आया।
अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई लेवल पर
गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए। इसके पीछे टेक शेयरों में आई तेजी के साथ-साथ अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को बढ़ाने के लिए हुए कथित समझौते का भी हाथ है। S&P 500 इंडेक्स 0.58% बढ़कर 7563.63 पर पहुंच गया, जबकि Nasdaq Composite 0.91% बढ़कर 26,917.47 पर पहुंच गया Dow Jones Industrial Average 0.05% बढ़कर 50,668.97 पर रहा।



