India

शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की हत्या से बंगाल में सियासी तूफान, बोले शुभेंदु—योजना के तहत की गई हत्या गुंडाराज खत्म करेंगे

शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को दिल दहला देने वाला बताते हुए कहा कि यह हत्या पूरी योजना के तहत की गई और हमलावर कई दिनों से रेकी कर रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर का  एक साल , मोदी बोले — आतंक के हर वार का मिलेगा करारा जवाब

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने  पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, सटीकता और अटूट समर्पण को नमन किया।

शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी की गोलियों से हत्या, कई दिनों से हो रही थी रेकी

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद राज्य की राजनीति और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज

उत्तर प्रदेश के  हमीरपुर में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव अचानक डूब गई। नाव में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे के बाद 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 6 लोग अब भी लापता हैं।

इंदौर के दशहरा मैदान पर मालवा उत्सव का आगाज, पहले ही दिन लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

इंदौर। दशहरा मैदान पर बुधवार से मालवा उत्सव का आगाज हो गया। लोक संस्कृति मंच एवं नगर पालिका निगम , संस्कृति संचनालय मध्यप्रदेश के सहयोग से मनाए जा रहे इस उत्सव में आज  कला प्रेमियों की उपस्थिति दशहरा मैदान परिसर पर देखी गई।

लोकतंत्र या आरोपतंत्र? बिना सबूत के सियासी बयानबाजी  पर कब लगेगी लगाम

चुनाव परिणाम आते ही हारने वाला पक्ष अक्सर ईवीएम पर सवाल उठाता है, चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करता है, और कभी-कभी तो सीधे-सीधे “वोट चोरी”, “जनादेश की लूट” जैसे गंभीर आरोप लगा देता है।

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा का आरोप: सियासी टकराव के बीच बढ़ा तनाव

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनकी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी समर्थकों ने कई इलाकों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया है।

पंजाब में धमाकों से दहशत: जालंधर के बाद अमृतसर आर्मी कैंप के पास विस्फोट, जांच तेज

पंजाब में मंगलवार की शाम और देर रात हुए दो धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बंगाल में सत्ता परिवर्तन पर योगी का बड़ा बयान: जनता ने दिया करारा जवाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनता का निर्णायक फैसला बताया है।

डेली कॉलेज में ओडीए पदाधिकारियों के साथ बैठक, हर मुद्दे पर हुई खुलकर बात, नए बोर्ड के गठन के बाद होगी EOGM

इंदौर। डेली कॉलेज में इन दिनों बोर्ड ऑफ गर्वनेंस के चुनाव चल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य हाल के दिनों में संविधान संशोधन एवं अन्य मुद्दों को लेकर ओल्ड डेलियन्स के बीच उत्पन्न भ्रम और शंकाओं पर खुले रूप से चर्चा करना था।

इंडिगो के विमान में एक यात्री के पावर बैंक में लगी आग, इमरजेंसी एक्जिट से यात्रियों को बाहर निकाला

डीगढ़। हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रहे इंडिगो के एक विमान में सवार एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई। इसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान के इमरजेंसी एक्जिट से तुरंत बाहर निकाला गया।

मध्यप्रदेश में व्यापार कल्याण बोर्ड का होगा गठन, कैबिनेट में इलेक्ट्रिक क्लस्टर के लिए 1295 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मप्र व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन होगा। इसके अध्यक्ष सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे।

यूएई के तेल क्षेत्र में भारतीयों पर हमले की पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, कहा-अटैक मंजूर नहीं

नई दिल्ली। यूएई के तेल क्षेत्र पर ईरानी हमले की पीएम नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की है। इस हमले में तीन भारतीयों के घायल होने की खबर है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने इन हमलों को अस्वीकार्य बताया। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है।

सूखते जलाशय, बढ़ता संकट: देश में पानी का स्तर 40 प्रतिशत से नीचे, कई नदी घाटियां दबाव में

देश में बढाती गर्मी  के साथ जल संकट के संकेत तेजी  से उभरने लगे हैं। केंद्रीय जल आयोग के ताजा  आंकड़ों के अनुसार, देश के 166 प्रमुख जलाशयों में उपलब्ध पानी घटकर कुल क्षमता के 40 प्रतिशत से भी नीचे पहुंच गया है

बंगाल जीत पर आपका दर्द हम समझ सकते हैं मंत्रीजी, काश! पार्टी भी आपके आंसुओं की कीमत समझ पाती

इंदौर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की भारी जीत पर मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भावुक होकर रोने लगे। आंसू पोंछते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने उनके खिलाफ दुष्कर्म और विदेश में बच्चों को बेचने तक के प्रकरण दर्ज करवाए। न्यायपालिका की निष्पक्षता के कारण आज वे सबके सामने हैं, नहीं तो ममता ने उन्हें जेल भेजने की पूरी तैयारी कर रखी थी।

आधार कार्ड को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का स्पष्ट जवाब, डिजाइन बदलने की खबरें गलत

हाल के दिनों में आधार कार्ड के डिजाइन में बदलाव को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें सामने आईं।

बंगाल की राजनीति में आरोपों की आंधी: भाजपा अध्यक्ष का तृणमूल पर बड़ा हमला

पश्चिम बंगाल की सियासत में मतगणना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। समिक भट्टाचार्य ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अधिकांश राजनीतिक हत्याओं के पीछे उसी का हाथ है।

बिहार की लाइफलाइन टूटी: विक्रमशिला सेतु का बड़ा हिस्सा गंगा में समाया, आवागमन ठप

राज्य की लाइफलाइन माने जाने वाला विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर गंगा नदी में समा गया। करीब 25 साल पुराने इस पुल के ध्वस्त होने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया।

रोहतास में भीषण सड़क हादसा: तिलक से लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदलीं

बिहार के रोहतास जिला में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी

लिपुलेख विवाद पर भारत-नेपाल आमने-सामने, बातचीत से समाधान पर भारत का जोर

नेपाल के विदेश मंत्रालय की हालिया टिप्पणियों के बाद रणधीर जायसवाल ने भारत का स्पष्ट रुख सामने रखा है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से सभी विवादों का समाधान बातचीत और कूटनीति के माध्यम से करने के पक्ष में रहा है।

मतगणना का रोमांच: बंगाल में कांटे की टक्कर, असम में बढ़त, केरल में गठबंधन आगे

पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद कड़ा बना हुआ है। यहां भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है

दिल्ली में जज की आत्महत्या के मामले में ज्यूडिशियल ऑफिसर पत्नी और आईएएस साली के खिलाफ एफआईआर

नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आज बड़ा एक्शन लिया है। जज के पिता की शिकायत पर पुलिस ने जज की ज्यूडिशियल ऑफिसर पत्नी और आईएएस साली के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वाह रे, जबलपुर के कलेक्टर साहब, जिंदा तो ढूंढ नहीं पाए, दो बच्चों के शव बरामद कर बता दी सफलता

इंदौर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में सारे प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही साफ दिख रही है, लेकिन जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह इसे मानने को तैयार नहीं। वे जिंदा लोगों को बचा नहीं पाए, उल्टे दो बच्चों के शव बरामद कर उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे प्रशासन की सफलता के रूप में प्रचारित किया।

मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी ‘सर्जरी’,  62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के एसपी बदले, इंदौर में भी फेरबदल

भोपाल। मध्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासिनक सर्जरी की है। इसके तहत 62 आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसमें 19 जिलों के एसपी को भी इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा एडीजी, डीआईजी और डीसीपी स्तर के अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।

हैरान कर देने वाली घटना: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से यात्री ने लगाई छलांग

शारजाह से आई एयर अरेबिया की फ्लाइट में सवार एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट खोलकर चलते  विमान से बाहर कूद गया। इस अप्रत्याशित घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

पश्चिम बंगाल; फाल्टा में फिर बजेगा लोकतंत्र का बिगुल: सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का ऐलान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर अब एक बार फिर मतदान कराया जाएगा।

दिल्ली ;दिल दहला देने वाली घटना: विवेक विहार की चार मंजिला इमारत में भीषण आग, नौ लोगों की मौत

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार सुबह एक चार मंला इमारत में भयानक आग लग गई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक नौ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज ने लगाई फांसी, घर में लटका मिला शव

नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग में जज अमन कुमार शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उनका शव घर में पंखे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

डीसी बोर्ड  के चुनाव में कई नामांकन फॉर्म में मिली गलतियां, बिडवाल और डोटरिया के नामांकन निरस्त

इंदौर। डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चुनाव में शनिवार को नामांकन फॉर्म की जांच हुई। इसमें से कई में गलतियां मिली हैं। विशेष रूप से ठाकुर नरेंद्र सिंह बिडवाल और ठाकुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह जी डोटरिया का नामांकन खारिज हो गया है। उन्हें 3 मई को दोपहर 3 बजे डेली कॉलेज के दरबार हॉल स्थित चुनाव कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इसके बाद रविवार को ही अंतिम सूची प्रकाशित होगी।

ओम बिरला ने संसदीय समिति का किया गठन, केसी वेणुगोपाल बने लोक लेखा समिति अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद कीसमितियों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल को फिर से संसद की लोक लेखा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के बैजयंत पांडा को सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

आप छोड़ भाजपा में आए संदीप पाठक की मुसीबत बढ़ी, पंजाब में दो एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तलवार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुसीबत बढ़ती दिखाई दे रही है। पंजाब में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। इसके कारण उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती नजर आ रही है।

टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति को सही ठहराया

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 4 मई को मतगणना होनी है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उसे सही ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में आगे किसी आदेश की जरूरत नहीं है और चुनाव आयोग के आश्वासन को रिकॉर्ड में ले लिया गया है।

कर्नाटक में बर्ड फ्लू का कहर: तुमकुर में 40 मोरों की मौत, 10 किलोमीटर क्षेत्र कंटेनमेंट घोषित

कर्नाटक के तुमकुर जिला में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) का गंभीर प्रकोप सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। प्रशासन के अनुसार, इस संक्रमण के कारण अब तक करीब 40 मोरों की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान पर सियासी संग्राम, सभी दलों के आरोप-प्रत्यारोप तेज

पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा ने जहां इस फैसले का स्वागत किया है, वहीं इसे और व्यापक स्तर पर कराने की मांग भी उठाई है

पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग, सुबह से लगी मतदाताओं की लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल में आज यानी 2 मई को 15 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान कराया जा रहा है।

बरगी क्रूज हादसे पर एक्शन में सीएम, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर सस्पेंड

भोपाल। जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे के बाद सीएम डॉ.मोहन यादव ने सख्त कार्रवाई की है। सीएम मोहन यादव के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले क्रूज पायलट, क्रूज हेल्पर और टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  इसके अलावा रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच करते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

दशहरा मैदान पर मालवा उत्सव 6 मई से, देश भर के लोक कलाकारों का होगा जमावड़ा

इंदौर। लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित मालवा उत्सव इस वर्ष 6 मई से दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है। इस बार का उत्सव जनजाति नृत्य व जनजाति लोक कला एवं महिला शक्ति को समर्पित होगा। देश भर के लोक कलाकार इस आयोजन में शामिल होंगे।

मर्जी के मालिक एसडीएम बड़कुल को कलेक्टर का नोटिस, बच्चों की मौत पर हंसने के मामले में हो चुकी है कार्रवाई

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम ओमनारायण बड़कुल को काम में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। बड़कुल ने नियमों को ताक पर रख कर कनाड़िया की एक जमीन के संबंध में आदेश पारित कर दिया, जबकि इसमें कलेक्टर की अनुमति जरूरी थी। कलेक्टर ने नोटिस में सात दिन के अंदर जवाब मांगा है, नहीं तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर कल दोबारा होगा मतदान, शिकायतों के बाद चुनाव आयोग का फैसला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर दोबारा वोट करवाने का फैसला लिया है। दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम के 11 पोलिंग बूथ और डायमंड हार्बर के चार पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, उनके खिलाफ एफआईआर की मांग वाली याचिका खारिज

प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के आदेश की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले में न तो मुकदमा दर्ज होगा और न ही कोई कानूनी कार्यवाही चलेगी।

हेलमेट का विरोध क्यों…आखिर सिर है किसका?

जब भी इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनने लगते हैं, विरोध शुरू हो जाता है। कोर्ट से लेकर पुलिस-प्रशासन तक के पूरी ताकत लगाने के बाद भी लोग हेलमेट पहनना शुरू नहीं करते। इस साल भी पुलिस ने इंदौर में हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान बनाने शुरू कर दिए हैं। हर दिन काफी संख्या में चालान बन रहे हैं, लेकिन हेलमेट पहनने की बजाए लोग विरोध कर रहे हैं।

पंजाब विधानसभा में सीएम पर शराब पीकर आने का आरोप, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

चंडीगढ़। पंजाब में आज शुक्रवार को मजदूर दिवस पर विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया था। इसी दौरान विपक्ष ने सीएम भगवंत मान पर सदन में शराब पीकर आने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। बाद में कांग्रेस के विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

 मतगणना से पहले सियासी हलचल: अंबुमणि रामदास का दावा— “4 मई को हमारी जीत तय”

पीएमके नेता अंबुमणि रामदास ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इस चुनाव में जीत हासिल करेगा।

अब बिना रुके हाईवे सफर: सूरत में शुरू हुआ देश का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम

भारत में हाईवे यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सूरत के एनएच-48 स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा पर देश का पहला बैरियर-मुक्त मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू कर दिया गया है।

महंगाई की नई मार: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ेगा बोझ

शुक्रवार से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है

मताधिकार पर सियासी संग्राम: जयराम रमेश ने उठाई मौलिक अधिकार बनाने की मांग, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि देश में मताधिकार खतरे में है और अब समय आ गया है कि इसे मौलिक अधिकार का दर्जा दिया जाए।

झूठ का जाल बेनकाब: भारतीय सेना के नाम पर वायरल वीडियो निकला फर्जी, पीआईबी फैक्ट चेक ने खोली सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय सेना के नाम पर एक भ्रामक वीडियो तेजी से फैलाया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सेना नागरिकों पर हमला कर रही थी

जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, चार शव मिले, कई लोग लापता, 30 से ज्यादा लोग थे सवार

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में गुरुवार शाम को एक क्रूज डूबने की खबर है। इस क्रूज में 30 से 35 पर्यटक सवार बताए जा रहे हैं। इनमें से कई लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं। अब तक 4 शव बरामद किए जा चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह-मर्जी से 72 घंटे में खत्म किया, वरना हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार थे

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि पूरी योजना और अपनी शर्तों पर रोका गया था। उन्होंने कहा कि मैं फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि हमने यह ऑपरेशन इसलिए बंद नहीं किया कि हमारी क्षमता कम हो गई थी। हमने इसे अपनी मर्जी से रोका। जरूरत पड़ती तो हम लंबी लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार थे।

आईडीए में नियुक्ति से पहले सोशल मीडिया पर ‘रायता’, मंत्रीजी की ‘टीम’ भंड करने में जुटे भाजपाई

इंदौर। मध्यप्रदेश में निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ-आयोग में लगातार नियुक्तियां हो रही हैं, लेकिन इंदौर में कुछ अलग ही खेल चल रहा है। इस खेल के कारण इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्ति नहीं हो पा रही है। मंत्रीगुट और भाजपा के अन्य नेताओं के बीच लड़ाई के कारण नाम पर फैसला नहीं हो पा रहा। अब भाजपा के ही कुछ नेता और गुट मंत्रीजी की प्लानिंग को ध्वस्त करने में लगे हैं।

खुर्जा तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर: पुलिस मुठभेड़ में जीतू सैनी की मौत, अन्य की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में 25 अप्रैल की रात हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया

बिहार में पुलिस का कड़ा एक्शन: दिनदहाड़े हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा, गोली लगने से घायल

सीवान जिले में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भयावह हादसा: चलती कार बनी आग का गोला, पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में बुधवार  अप्रैल की देर रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

पांच राज्यों में विधानसभा के लिए मतदान खत्म, एग्जिट पोल में बंगाल में तख्ता पलट की संभावना, असम में फिर से एनडीए

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गए। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इसके हिसाब से पश्चिम बंगाल में इस बार तख्ता पलट होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने हरदोई में किया गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण यूपी को पिछड़ा बना दिया। माफिया के ऊपर फिल्में बनती थीं। जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई, उन्हें यूपी की प्रगति पसंद नहीं आ रही।

आईडीए में फर्जी एनओसी का नया खेल, अधिकारियों ने पुलिस में की शिकायत, विधि विभाग का एक कर्मचारी शक के घेरे में

इंदौर। इंदौर के भूमाफिया फर्जीवाड़े के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। इसमें फर्जी एनओसी का मामला प्रमुख है। हाल ही में इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) में एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया है, जिसमें आईडीए के अधिकारियों की फर्जी साइन से एनओसी लेने की कोशिश की गई थी। इस संबंध में आईडीए ने पुलिस में लिखित शिकायत की है, जिसमें विधि विभाग के एक कर्मचारी पर शंका जाहिर की गई है।

गाजियाबाद के इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिल तक फैली लपटें

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग के कई फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

खुर्जा तिहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 50-50 हजार के इनामी बदमाश मुठभेड़ में दबोचे, पुलिस की गोली से घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया

फर्जी वीडियो से सावधान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर फैल रही भ्रामक जानकारी का खुलासा

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का दुरुपयोग कर कई भ्रामक वीडियो तेजी से वायरल किए जा रहे हैं। इन्हीं में एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अब बैंक पुराने, दुर्लभ और प्राचीन नोट व सिक्के खरीद रहे हैं, यहां तक कि बैंक कर्मचारी घर-घर जाकर इन्हें इकट्ठा कर रहे हैं

रेल पटरी पर साजिश का अंत: सेना की विशेष ट्रेन रोकने वाले आरोपी को 6 साल की सजा, श्वान ‘जेम्स’ बना जांच का हीरो

सेना की विशेष ट्रेन को रोकने की साजिश रचने वाले सनसनीखेज मामले में रेलवे न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। पटरी पर डेटोनेटर लगाकर ट्रेन को रोकने के दोषी पाए गए आरोपी को 6 साल के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा दी गई है

बंगाल चुनाव में निर्णायक घड़ी: दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील—महिलाएं और युवा बढ़-चढ़कर करें मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं से आगे आकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया है

रक्षा खर्च में भारत की बड़ी छलांग: दुनिया के शीर्ष पांच देशों में मजबूत जगह

वैश्विक स्तर पर बढ़ते सैन्य खर्च के बीच भारत ने भी रक्षा बजट में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। करीब 8.9 प्रतिशत की वृद्धि के साथ भारत अब दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य व्यय करने वाला देश बन गया है।

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व: दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान शुरू, करोड़ों मतदाता कर रहे भविष्य का फैसला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत आज बुधवार सुबह 7 बजे से 142 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कर्मचारी गृह निर्माण संस्था में खेल जारी, आईडीए ने संयुक्त आयुक्त को फिर वापस की वरीयता सूची

इंदौर। कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी संस्था में वरीयता सूची के साथ खेल अब भी जारी है। आईडीए ने यह सूची संयुक्त आयुक्त को वापस कर दी है। आईडीए ने कहा है कि यह सूची सहकारिता उपायुक्त ने भेजी है और इसमें संयुक्त आयुक्त की अनुशंसा नहीं है। इसलिए आप अनुशंसा कर फिर से सूची भेजें। आईडीए पहले भी यह सूची संयुक्त आयुक्त को वापस कर चुका है।

सीएम कल इंदौर को देंगे 60 मेगावाट के सोलर प्लांट की सौगात, हर महीने तीन-चार करोड़ बचाएगा निगम

इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव कल यानी बुधवार 29 अप्रैल को इंदौर को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम कल इंदौर नगर निगम द्वारा विकसित 60 मेगावाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का अधिकृत तौर पर शुभारंभ करेंगे। इससे नगर निगम को हर महीने बिजली पर खर्च किए जाने वाले तीन-चार करोड़ रुपए की बचत होगी। यह परियोजना खरगोन जिले के समराज और आशुखेड़ी गांवों में स्थापित की गई है।

खंडेलवाल और पालीवाल को मिला मेहनत का फल, संगठन ने पुराने कार्यकर्ताओं का रखा मान

इंदौर। भाजपा में इन दिनों नियुक्तियों का सिलसिला चल रहा है। हर दिन निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ में नियुक्तियां हो रही हैं। इसके लिए नेता अपने समर्थकों के माध्यम से जोर-आजमाइश कर रहे हैं। एक अच्छी बात यह कि इन नियुक्तियों में राजनीतिक संतुलन बनाने के साथ ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जा रहा है।

सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से मिली जमानत, राजा रघुवंशी के भाई ने इसे पैसे की ताकत बताया

इंदौर। हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। राजा रघुवंशी के भाई ने इसे पैसे की ताकत बताया।

मोहन कैबिनेट ने ओबीसी स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाई, अब 1550 की जगह मिलेंगे हर माह 10 हजार

भोपाल। मुख्यमत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें ओबीसी वर्ग की स्कॉलरशिप राशि 1550 रुपए से बढ़ाकर 10 हजार करने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही 38901 आंगनवाड़ी भवनों में बिजली पहुंचाने सहित कई फैसले लिए गए।  

भाजपा ज्वाइन करने के बाद बोलीं स्वाति मालीवाल-आम आदमी पार्टी की सरकार ने लूट मचा रखी थी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को स्वाति मालीवाल भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं दिल्ली के लिए जी-जान से काम करूंगी, हमेशा से करती आई हूं। अब क्योंकि भाजपा में जुड़े हैं, भाजपा की जो पावर है उससे हम दिल्ली में और भी अच्छे से काम कर पाएंगे। पिछले 10 सालों में हम देख रहे हैं कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बहुत ही ज्यादा लूट मचा रखी थी।

Popular

Subscribe

spot_imgspot_img