आईडीए में नियुक्ति से पहले सोशल मीडिया पर ‘रायता’, मंत्रीजी की ‘टीम’ भंड करने में जुटे भाजपाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश में निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ-आयोग में लगातार नियुक्तियां हो रही हैं, लेकिन इंदौर में कुछ अलग ही खेल चल रहा है। इस खेल के कारण इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्ति नहीं हो पा रही है। मंत्रीगुट और भाजपा के अन्य नेताओं के बीच लड़ाई के कारण नाम पर फैसला नहीं हो पा रहा। अब भाजपा के ही कुछ नेता और गुट मंत्रीजी की प्लानिंग को ध्वस्त करने में लगे हैं।

सोशल मीडिया पर चल रहा ऐसा मैसेज

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की मजबूरी

👉 यह भी पढ़ें:

इंदौर की विडंबना देखिए

मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के व्यक्तियों को जवाबदारी व महत्व दिया जा रहा है

कैलाश विजयवर्गीय गुट का

1.महापौर पुष्यमित्र भार्गव

2. भाजपा जिला श्रवणसिंह चावड़ा

3. भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा

4. नगर निगम का सभापति मुन्नालाल यादव

5.निगम जनकार्य विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर

6. कैबिनेट मंत्री व विधानसभा क्षेत्र क्र.1 में विधायक कैलाश विजयवर्गीय

7. इंदौर क्षेत्र क्र. 2 विधायक रमेश मेंदोला

8.इंदौर क्षेत्र क्र. 3 विधायक गोलू शुक्ला

उपरोक्त  सभी एक ग्रुप के

अब क्या इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष भी कैलाश विजयवर्गीय गुट का होगा?

इस बार हरिनारायण यादव के लिए अड़े

उल्लेखनीय है कि मंत्रीजी शुरू से ही अपने खास समर्थक हरिनारायण यादव को आईडीए अध्यक्ष बनवाने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए लगातार कोशिश भी जारी है और कई तरह की रणनीति भी बनाई जाती रही है। इस बार मंत्रीजी अध्यक्ष के लिए यादव के नाम पर अड़े हुए हैं। मंत्रीजी ने यादव सहित अपने अन्य समर्थकों के सपोर्ट के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की टीम बना ली है।

अध्यक्ष ही नहीं, उपाध्यक्ष और संचालक भी चाहिए

इस बार मंत्रीजी को अध्यक्ष ही नहीं दोनों उपाध्यक्ष और संचालक भी चाहिए।  उपाध्यक्ष के लिए मंत्रीजी ने कांग्रेस से भाजपा में लाए गए अपने नए चेले अक्षय कांति बम का नाम तय किया है। वहीं दूसरे उपाध्यक्ष पर टीनू जैन की नियुक्ति चाहते हैं।  इसके साथ ही संचालक के एक पद पर मंत्रीजी अपने खास समर्थक चिंटू वर्मा को देखना चाहते हैं।

भाजपा के दूसरे नेता करने लगे हैं विरोध

मंत्रीजी की योजना का पता चलते ही इंदौर के बाकी नेताओं को गुटों में हड़कंप मच गया। इसीलिए संगठन तक शिकायत पहुंचाने के साथ ही अब सार्वजनिक रूप से सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इंदौर में सभी पद सिर्फ एक ही गुट यानी मंत्री गुट को ही दिए जाएंगे। अब देखना यह है कि इस खेल में आखिर जीत किसकी होती है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।