गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिल्डिंग के कई फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। आग का धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
बताया जाता है कि गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी की नौवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आज सुबह आग लग गई। आग लगते ही इस इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत-बचाव का कार्य कर रही हैं। आग का रूप विकराल होने के चलते हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म बुलाया गया, तब जाकर आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका।
👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता होटल में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, 6 घायल; बंगाल में लगातार दूसरे बड़े अग्निकांड से सुरक्षा पर सवाल
- कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू
- तारापीठ होटल अग्निकांड: सोते यात्रियों पर टूटा कहर, 7 की मौत, कई गंभीर
- Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
ऊपरी मंजिल तक फैलती गई आग
नौवीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी आग देखते ही देखते ऊपर की मंजिलों तक फैल गई और छह फ्लैट्स को अपनी चपेट में ले लिया। आग 9वीं मंजिल पर लगी थी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछारें वहां तक नहीं पहुंच पा रही थीं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और टावर में ऊपर के सारे फ्लैटों को चपेट में ले लिया। इन इमारतों में फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन और अन्य कीमती सामान खाक में मिल गया।
एसी का कंप्रेसर फटने की बात आई सामने
बताया जाता है कि सुबह 8 बजे आग तब लगी, जब एसी का कंप्रेसर अचानक फट गया। लोगों ने खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे तो फिर टावर के अपने फ्लैट छोड़कर भागने लगे। बहुमंजिला इमारत के ऊंचे फ्लैटों तक पानी की बौछारें नहीं पहुंच सकीं। प्रेशर की कमी से पानी ऊपर नहीं पहुंच सका। आस पड़ोस के फ्लैटों से पानी की तेज धार से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।



