बंगाल में मतदान के बीच ममता बनर्जी का आरोप-भाजपा के इशारे पर नाच रहे पर्यवेक्षक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए बुधवार को मतदान हो रहा है। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं दिख रही है और भाजपा के इशारे पर विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है।

ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर से कई ऐसे पर्यवेक्षक आए हैं जो पूरी तरह से भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे हैं। उन्होंने मतदान की स्थिति पर असंतोष जताते हुए पूछा कि जनता को अपना वोट डालना है, लेकिन क्या इस तरह के माहौल में मतदान संभव है?

झंडे और पोस्टर हटाने के आरोप

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि चुनाव से पहले ही उनकी पार्टी के सभी झंडे और पोस्टर जबरन हटा दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी तत्व अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड नंबर 70 के पार्षद को बाहर तक नहीं निकलने दे रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर उठाया जा रहा है।

भाजपा के इशारे पर नाच रहे पर्यवेक्षक

ममता बनर्जी ने कहा कि  चुनाव आयोग खुलेआम हमें परेशान कर रहा है. हमने अदालत की अवमानना का नोटिस भेजा है। बाहरी पर्यवेक्षकों को बंगाल लाया गया है, ये खुले तौर पर भाजपा के इशारों पर नाच रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रबेरिया जाइए, आप खुद देखेंगे कि हमारे सभी पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह कराए जाते हैं? ये लोग बाहर से कुछ लोगों को लाए हैं, और ये लोग मतदाताओं में डर और आतंक फैलाने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।