सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 29 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 358.93 अंकों की मजबूती के साथ 77,245.83 के लेवल पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 101.2 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 24,096.90 के लेवल पर ओपन हुआ। निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी जैसे सेक्टर में जोरदार खरीदारी देखी जा रही है, जबकि निफ्टी मेटल में दबाव बना हुआ है।

आज के कारोबार में  बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में तेजी नजर आ रही है। । बंधन बैंक के शेयरों में आज चमक देखी जा रही है, क्योंकि कंपनी का मुनाफा 68% बढ़कर ₹534.1 करोड़ हो गया है। इसके अलावा, सीएट के शेयरों में भी भारी हलचल है, जिसका मुनाफा 145% की भारी बढ़त के साथ ₹243.85 करोड़ पर पहुँच गया है। टायर्स और बैंकिंग सेक्टर के इन मजबूत आंकड़ों ने बाजार के सेंटिमेंट को काफी बूस्ट किया है।

शुरुआती कारोबार ये शेयर दबाव में

शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स के शेयरों में 0.5% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 0.37% की गिरावट नजर आी। इसके बाद बजाज फिनसर्व के शेयर 0.28% टूटकर कामकाज कर रहे थे, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर 0.18% लुढ़ककर ट्रेड कर रहे थे। दूसरी तरफ, इटर्नल के शेयरों में 3.25% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई ,जबकि मारुति सुजुकी के शेयर लगभग 3% मजबूत होकर कामकाज करते दिखे। इसके बाद आईटीसी  के शेयरों में 1.17% का उछाल आया है। इसके विपरित बीईएल के शेयर 1.12% चढ़कर कामकाज कर रहे थे। वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयर 0.97% की बढ़ोतरी के साथ ट्रेड कर रहे थे।

सेक्टोरल मार्केट में सकारात्मक रुख

सेक्टोरल स्तर पर आज बाजार में मिलाजुला लेकिन सकारात्मक रुख नजर आ रहा है। ऑटो सेक्टर की हालत सबसे अच्छी दिख रही है, जहां निफ्टी ऑटो करीब 1.82% की बढ़त में है। इसके अलावा एफएमसीजी, आईटी,  रियल्टी और केमिकल सेक्टर में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि मेटल इंडेक्स करीब 0.88% गिरावट में है, जो ग्लोबल कमोडिटी ट्रेंड का असर दिखाता है। बैंकिंग सेक्टर अपेक्षाकृत स्थिर बना हुआ है, जहां प्राइवेट और पीएसयू बैंक में हल्की बढ़त है, लेकिन फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स थोड़ा दबाव में है।

एशियाई बाजारों के हाल

बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में कारोबार की शुरुआत सतर्कता के साथ हुई क्योंकि निवेशक OPEC से जुड़े ताजा घटनाक्रमों के साथ-साथ OpenAI के कमजोर होने की एक रिपोर्ट का आकलन कर रहे हैं। इसके चलते दक्षिण कोरिया के Kospi में 0.39% की गिरावट आई, जबकि स्मॉल-कैप Kosdaq सपाट रहा। हालांकि, हांगकांग का Hang Seng फ्यूचर्स 25,762 पर रहा, जो पिछली क्लोजिंग 25,679.78 से हल्की बढ़त पर है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।