Indonesia में मदुरा द्वीप के पास फेरी में लगी आग, पांच लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता, 271 लोग थे सवार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

इंडोनेशिया। इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास एक फेरी में अचानक आग लग गई। इसमें पांच लोगों के मौत की खबर आ रही है, जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।  घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने के समय फेरी में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। रविवार दोपहर तक कम से कम 225 लोगों को बचा लिया गया था। बाकी लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी तभी जावा के उत्तर पूर्वी तट के पास मदुरा द्वीप के पास इसमें आग लग गई।

फेरी पर आग लगने से घबरा गए लोग

जान लें कि सुराबाया, इंडोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। वहां से निकली फेरी में आग लगने का हादसा हुआ है। आग लगने के बाद फेरी पर सवार लोग घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। फिलहाल, रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुटी हुई है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि फेरी में आग कैसे लग गई। ये घटना आज (रविवार को) सुबह हुई है।

जांच के लिए गठित होगी टीम

दुर्घटना की खबर मिलते ही कई रेस्क्यू नावें, कोस्ट गार्ड के जहाज और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान समंदर से कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि लापता लोगों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन के मुताबिक, जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी, जो यह मालूम करेगी कि आग टेक्निकल खराबी, इंजन में गड़बड़ी या किसी अन्य वजह से लग गई।

पहले भी हो चुका है हादसा

जुलाई 2025 में नॉर्थ सुलावेसी प्रांत के पास एक यात्री जहाज में आग लगी थी। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, लगभग 150 लोगों को बचाया गया था। इसमें 280 लोग सवार थे। पिछले   19 जुलाई को राजधानी मनाडो के पास यह घटना हुई थी। इससे पहले साल 2021 में टर्नेट से निकलने के कुछ समय बाद मोलुक्का सागर में केएम कार्या इंदाह में आग लगी थी। इससे यात्रियों और क्रू को पानी में कूदना पड़ा था। अधिकारियों और स्थानीय मछली पकड़ने वाले नावों की मदद से 22 बच्चों और 14 क्रू समेत 181 पैसेंजर को बचा लिया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में स्पेशल ड्राइव: 3 दिन में 1554 केस, 974 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में स्पेशल ड्राइव के तहत 1554 मामलों में 974 आरोपियों की गिरफ्तारी। यह अभियान अपराध नियंत्रण के लिए था।