इंदौर। भाजपा में इन दिनों नियुक्तियों का सिलसिला चल रहा है। हर दिन निगम-मंडल-प्राधिकरण-प्रकोष्ठ में नियुक्तियां हो रही हैं। इसके लिए नेता अपने समर्थकों के माध्यम से जोर-आजमाइश कर रहे हैं। एक अच्छी बात यह कि इन नियुक्तियों में राजनीतिक संतुलन बनाने के साथ ही पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हाल ही में तीन प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा की थी। इसमें इंदौर के खाते में दो पद मिल गए। व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल को प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं, महेश पालीवाल को भी शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। अब राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जारी है कि ये किसके समर्थक हैं और किसने इनकी नियुक्ति के लिए ताकत लगाई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jammu-Kashmir में विधायकों के तोड़ने के आरोपों पर भड़की भाजपा, उमर अब्दुल्ला को भेजा 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- नरोत्तम मिश्रा को भोपाल के बाद दिल्ली से भी निराशा, ना नितिन नवीन मिले ना अमित शाह, अब खुद को बताने लगे पार्टी का कार्यकर्ता
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- Jammu-Kashmir में भी ऑपरेशन लोटस, सीएम उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया विधायकों को 20-30 करोड़ के ऑफर देने का आरोप
- चिन्ता न करें भाजपा के 70 पार नेता, आपके स्वागत को आतुर है ‘मार्गदर्शक मंडल’
व्यापारी प्रकोष्ठ में सक्रिय रहे हैं खंडेलवाल
जिस धीरज खंडेलवाल को व्यापारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है वे काफी पहले से इंदौर में सक्रिय हैं। वे व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक रह चुके हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने कई बड़े आयोजन कराए और व्यापारी वर्ग में भाजपा की पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की। बताया जाता है कि कुछ समय पहले उन्होंने पांच हजार व्यापारियों को एक मंच पर लाने का काम किया था। खंडेलवाल समाज के नगर अध्यक्ष होने के साथ ही सियागंज के भी अध्यक्ष हैं।
पालीवाल भी लंबे समय से कर रहे काम
नई नियुक्तियों में महेश पालीवाल को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति को लेकर भी तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं, लेकिन पालीवाल लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थी परिषद में भी काम किया है और वहां भी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद उन्होंने हिन्दू जागरण मंच में भी काम किया। उनकी मेहनत को संगठन ने तवज्जो दी और इसी का परिणाम है कि वे प्रदेश संयोजक बने।
नेताओं की मारामारी पर संगठन है भारी
इन नियुक्तिों के बाद भाजपा में इस बात की चर्चा है कि बड़े नेताओं के बीच अपने समर्थकों की नियुक्तिों को लेकर भले ही घमासान मचा हुआ है, लेकिन संगठन अब भी इन पर भारी पड़ रहा है। संगठन की कोशिश है कि लंबे समय से मैदान में सक्रिय कार्यकर्ताओं को निराशा न हो।



