पीएम मोदी ने हरदोई में किया गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में यूपी के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण यूपी को पिछड़ा बना दिया। माफिया के ऊपर फिल्में बनती थीं। जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई, उन्हें यूपी की प्रगति पसंद नहीं आ रही।

पीएम मोदी ने कहा कि एक समय यूपी की पहचान गड्ढों से होती थी। पहले पड़ोस के जिलों तक जाना भी मुश्किल होता था। अब यूपी में 21 एयरपोर्ट हैं। इनमें 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। हमारा यूपी भगवान राम और भगवान कृष्ण की धरती है। पीएम मोदी ने कहा कि सपा विकास विरोधी तो है ही, नारी विरोधी भी है। पिछले दिनों संसद में सपा और कांग्रेस ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को पास नहीं होने दिया। अगर ये बिल पास हो जाता तो यूपी से भारी संख्या में महिलाएं सांसद बनकर दिल्ली पहुंचती।

यूपी को गाली देने वालों के साथ खड़ी है सपा

सपा वाले संसद में यूपी वालों को गाली देने वाली पार्टियों के साथ खड़े हो जाते हैं। ये हमेशा अपराधियों के साथ खड़े रहते हैं। ये लोग परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकते। इसीलिए सब कहते हैं कि सपा वाले कभी सुधर नहीं सकते। पीएम मोदी ने कहा कि दिसंबर 2021 में गंगा एक्सप्रेसवे  का शिलान्यास करने मैं शाहजहांपुर आया था। देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार गंगा एक्सप्रेसवे पांच साल के भीतर बनकर तैयार हो गया है। इसके विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा। फरुर्खाबाद लिंक के जरिये इसे अन्य एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। ये है डबल इंजन के सरकार के काम करने का तरीका।

डबल इंजन सरकार में तय समय पर लोकार्पण

पीएम मोदी ने कहा कि  कुछ ही दिन पहले मुझे दिल्ली-देहरादून एक्सप्र-वे के लोकार्पण का मौका मिला था। ये एक्सप्रेस-वे आधुनिक भारत की हस्तरेखाएं हैं। अब वह दौर चला गया जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ा। एक बार घोषणा हो गई तो सालों तक फाइलें चलती थीं। सरकारें आती रहती थीं पर काम का पता नहीं चलता था। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण होकर ही रहता है।

सबसे ज्यादा मोबाइल यूपी में बनते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि पहले यूपी को पिछड़ा और बीमारू प्रदेश कहा जाता था। आज यूपी एक ट्रिलियन इकॉनामी बनने जा रहा है। यूपी के युवाओं का इस्तेमाल हम अच्छी तरह से कर रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं। जिस यूपी की पहचान पहले पलायन से होती है, उसे आज इन्वेस्ट यूपी के नाम से जाना जाता है। अगर भारत में सबसे ज्यादा मोबाइल बनते हैं तो यूपी का उसमें सबसे बड़ा योगदान है। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी यूपी तेजी से स्थान बना रहा है। आज देश के दो डिफेंड कॉरीडोर में से एक यूपी में है। ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें आज यूपी में बनती हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।