👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 335.97 अंकों की बढ़त के साथ 83,871.32 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 120.60 अंकों की तेजी के साथ 25,694.95 अंकों पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही, जबकि 6 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह निफ्टी की 50 में से 40 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 10 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बीईएल के शेयर सबसे ज्यादा 2.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 7.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, एटरनल, इंफोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, , हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा , ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एसबीआई के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, कोटक महिंद्रा, पावरग्रिड और टाटा स्टील के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।



